'90 मिनट झूठ की गंगा बहाते रहे PM', मोदी के भाषण पर कांग्रेस बोली- इतिहास को तोड़-मरोड़कर किया पेश

By अंकित सिंह | Feb 06, 2025

कांग्रेस ने राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने झूठ की नदी बहाई और इतिहास को तोड़-मरोड़ दिया, लेकिन लोगों के वास्तविक मुद्दों पर बात नहीं की। मोदी ने गुरुवार को कांग्रेस पर वोट पाने के लिए तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार 'सबका साथ, सबका विकास' के सिद्धांत पर काम कर रही है। कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि 90 मिनट के भाषण में 'प्रधानमंत्री इतिहास तोड़ मरोड़ योजना' और 'प्रधानमंत्री कांग्रेस बदनाम योजना' के अलावा कुछ नहीं था। ये एकोलिस्टिक भाषण था। प्रधानमंत्री 90 मिनट झूठ की गंगा बहाते रहे।

नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास’ उनकी सरकार का मूलमंत्र रहा है जबकि कांग्रेस का मूलमंत्र ‘परिवार प्रथम’ रहा है। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर राज्यसभा में हुई चर्चा का जवाब देते हुए मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि उसने राजनीति का एक ऐसा मॉडल तैयार किया था, जिसमें ‘झूठ, फरेब, भ्रष्टाचार परिवारवाद, तुष्टीकरण’ आदि का घालमेल था। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस के मॉडल में ‘परिवार प्रथम’ ही सर्वोपरि है। इसलिए, उनकी नीति-रीति, वाणी-वर्तन उस एक चीज को संभालने में ही खपता रहा है।’’ 

इसे भी पढ़ें: हथकड़ी लगा अमेरिका ने 104 लोगों को किया था डिपोर्ट, अब विदेशों में काम करने वाले भारतीयों के लिए मोदी सरकार उठा सकती है बड़ा कदम

तकरीबन 91 मिनट के अपने संबोधन का अधिकतर हिस्सा प्रधानमंत्री ने परिवारवाद, भ्रष्टाचार, आपातकाल और कथित कुशासन सहित विभिन्न मुद्दों का उल्लेख करते हुए कांग्रेस पर केंद्रित रखा और कहा कि उसके ‘पंजे’ से मुक्त होकर देश आज ‘चैन की सांस’ ले रहा है और ऊंची उड़ान भी भर रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस के लाइसेंस राज और उसकी कुनीतियों से बाहर निकलकर हम मेक इन इंडिया को बढ़ावा दे रहे हैं। आज पूरी दुनिया भारत की आर्थिक क्षमता को पहचानने लगी है। आज दुनिया हमें तेज गति से आगे बढ़ने वाले देश के रूप में देख रही है। हम अपनी अर्थव्यवस्था का विस्तार कर रहे हैं।’’ 

प्रमुख खबरें

Meta पर European Union का शिकंजा, Facebook-Instagram पर बच्चों की Safety से खिलवाड़ का आरोप

Mumbai Crime: Mira Road में गार्ड पर बेरहमी से हमला, US कनेक्शन और Terror Angle से हड़कंप

World Cup से पहले Football में बड़ा नियम, मुंह पर हाथ रखा तो मिलेगा सीधा Red Card

Champions League में गोलों की सुनामी! Paris Saint-Germain ने Bayern Munich को 5-4 से रौंदा