पीएम-किसान योजना से किसानों के जीवन में आया सकारात्मक बदलाव: प्रधानमंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 09, 2021

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार देश के किसानों का जीवन आसान बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और ऐसा ही एक प्रयास प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना है, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। प्रधानमंत्री का यह बयान पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत वित्तीय लाभ की अगली किश्त जारी करने से ठीक एक दिन पहले आया है।

इसे भी पढ़ें: असम में कोरोना वायरस संक्रमण के 568 नए मामले सामने आए, 15 और लोगों की मौत

धनराशि को सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित किया जाता है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत अब तक 1.38 लाख करोड़ रुपये से अधिक की सम्मान राशि किसान परिवारों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जा चुकी है। वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी उपस्थित रहेंगे।

प्रमुख खबरें

DUSU Election में फर्जी वोटिंग का आरोप, NSUI प्रत्याशी कोर्ट का रुख करेंगे

Stubble Burning पर Bhagwant Mann बोले किसानों पर FIR नहीं, मिले नकद प्रोत्साहन

BSEB 29 जिलों में ₹330.07 करोड़ की लागत से बनाएगा हाईटेक परीक्षा भवन-सह-वज्रगृह

20 September History: 1857 में अंतिम मुगल बादशाह Bahadur Shah Zafar ने किया था आत्मसमर्पण