नए प्रधानमंत्री Mark Carney कनाडाई संसद में शामिल होने के लिए चुनाव लड़ेंगे, लिबरल पार्टी ने घोषणा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 23, 2025

कनाडा के नए प्रधानमंत्री मार्क कार्नी पहली बार संसद सदस्य बनने के लिए ओटावा क्षेत्र के एक जिले से चुनाव लड़ेंगे। ‘लिबरल पार्टी’ ने शनिवार को यह घोषणा की। कार्नी देश में मध्यावधि आम चुनाव की संभवत: रविवार को घोषणा करेंगे जिसके लिए मतदान 28 अप्रैल को होने की संभावना है। यह चुनाव अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से पैदा किए गए संप्रभुता को खतरे और व्यापार युद्ध की आशंका की पृष्ठभूमि में होगा।

‘लिबरल पार्टी’ ने कहा कि कार्नी ओटावा के उपनगरीय क्षेत्र नेपियन का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने सोशल मीडिया पर एक ‘पोस्ट’ में कहा कि ओटावा वह जगह है जहां कार्नी ने अपने परिवार का पालन-पोषण किया और अपना करियर सार्वजनिक सेवा के लिए समर्पित किया। वह कनाडा के केंद्रीय बैंक के प्रमुख के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। ‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ की 343 सीट या जिलों के लिए चुनाव प्रचार 37 दिन तक चलेगा।

इसे भी पढ़ें: New Mexico के लास क्रूसेस शहर के यंग पार्क में कार शो के दौरान गोलीबारी, तीन लोगों की मौत, 15 घायल

पूर्व केंद्रीय बैंकर मार्क कार्नी ने 14 मार्च को कनाडा के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। कार्नी (59) ने प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की जगह ली। ट्रूडो ने जनवरी में अपने इस्तीफे की घोषणा की थी।

इस साल संभावित चुनाव में सत्तारूढ़ लिबरल पार्टी की हार की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन ट्रंप ने शुल्क के रूप में ‘‘आर्थिक युद्ध’’ की घोषणा कर दी और पूरे देश को 51वें प्रांत के रूप में अमेरिका में मिलाने की चेतावनी दी। अब इन बदले समीकरण के कारण लिबरल पार्टी को चुनाव में बढ़त मिलने के दावे किए जा रहे हैं। ट्रंप ने कनाडा के इस्पात और एल्युमीनियम पर 25 प्रतिशत शुल्क लगा दिया है तथा दो अप्रैल से सभी कनाडाई उत्पादों पर भारी शुल्क लगाने की घोषणा की है।

प्रमुख खबरें

Delhi में आतिशबाजी के बाद Air Quality गंभीर, 20 निगरानी केंद्रों पर AQI खतरनाक स्तर पर

West Bengal में Kali Puja पर उमड़ी भारी भीड़, दक्षिणेश्वर और कालीघाट में लगीं कतारें

Delhi में पाबंदियों की अनदेखी कर देर रात तक फूटे Firecrackers, AQI 376 तक पहुंचा

Thailand में शुरू हुआ 27 दिवसीय Grand Diwali Festival, PM ने किया शुभारंभ