संदेशखाली की महिलाओं से मिले PM, TMC पर साधा निशाना, बोले- नारीशक्ति के आक्रोश का ये ज्वार सीमित नहीं रहने वाला

By अंकित सिंह | Mar 06, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हावड़ा मैदान और कोलकाता के एस्प्लेनेड के बीच भारत के पहले अंडरवाटर मेट्रो खंड का उद्घाटन करने के बाद पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बारासात में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया, जहां संदेशखाली स्थित है। संदेशखाली मुद्दा उठाते हुए मोदी ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के शासन में महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। उन्होंने संदेशखाली से आईं पांच महिलाओं से मुलाकात भी की है। मोदी ने कहा कि बंगाल की ये भूमि नारीशक्ति की बहुत बड़ी प्रेरणा केंद्र रही है, यहां से नारीशक्ति ने देश को दिशा दी है। इस धरती ने अनेक शक्ति स्वरूपा इस देश को दी है।

नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस व्यवहार से बंगाल की महिलाएं, देश की महिलाएं आक्रोश में हैं। नारीशक्ति के आक्रोश का ये ज्वार संदेशखाली तक ही सीमित नहीं रहने वाला। उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण और टोलाबाजों के दबाव में काम करने वाली TMC सरकार कभी भी बहन बेटियों को सुरक्षा नहीं दे सकती। वहीं दूसरी तरफ भाजपा की केंद्र सरकार है, जिसने बलात्कार और रेप जैसे संगीन अपराध के लिए फांसी की सजा तक की व्यवस्था की है। मोदी ने कहा कि संकट के समय बहनें आसानी से शिकायत कर सकें, इसके लिए महिला हेल्पलाइन बनाई गई है। लेकिन TMC सरकार इस व्यवस्था को यहां लागू नहीं होने दे रही है। ऐसी महिला विरोधी TMC सरकार महिलाओं का कभी भला नहीं कर सकती।

इसे भी पढ़ें: 'पूरा देश मेरा परिवार', बंगाल में बोले PM Modi, NDA सरकार की वापसी पक्की, उड़ी हुई है विपक्षी नेताओं की नींद

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की नारीशक्ति विकसित भारत की एक सशक्त स्तंभ है। भारत की नारीशक्ति की आर्थिक शक्ति बढ़े, इसके लिए बीते 10 वर्षों में भाजपा सरकार ने लगातार काम किया है। उन्होंने कहा कि बंगाल पर TMC नाम का ग्रहण लगा हुआ है। वो इस राज्य के विकास को आगे नहीं बढ़ने दे रहा। इसलिए आप सभी बहनों को इंडी गठबंधन को हराना हैं, देश के कोने-कोने में कमल खिलाना हैं।

प्रमुख खबरें

Nagaland के Kiphire में दो गुटों के बीच झड़प, गोलीबारी में 1 की मौत और कई घर खाक

Dhruv Rathee का आरोप, घर से सादे कपड़ों में आए लोगों ने किया अगवा

Shardiya Navratri 2026 पर बन रहे दुर्लभ योग, इन 4 राशियों का चमकेगा करियर और धन लाभ होगा

भारत में स्टारलिंक की शुरुआत में देरी से नाराज हैं Elon Musk, अंबानी पर फिर किया हमला