'पूरा देश मेरा परिवार', बंगाल में बोले PM Modi, NDA सरकार की वापसी पक्की, उड़ी हुई है विपक्षी नेताओं की नींद

PM Modi
ANI
अंकित सिंह । Mar 6 2024 12:53PM

प्रधानमंत्री ने कहा कि मैंने वर्षों तक संगठन में काम किया है। इसलिए मुझे पता है कि इतना बड़ा राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम आयोजित करना हो, देश भर में 19-20 हजार स्थानों पर महिला समूह एक कार्यक्रम में जुड़े हों, ये हिंदुस्तान के सार्वजनिक जीवन की सबसे बड़ी घटना है।

पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उत्तर 24 परगना जिले के बारासात में अपनी महिला रैली के दौरान अभिनंदन किया गया। अपने संबोधन की शुरूआत भारत माता की जय, जय मां काली, जय मां दुर्गा, जय मां दुर्गा से की। मोदी ने कहा कि आज का ये विशाल कार्यक्रम इस बात का साक्षी है कि भाजपा कैसे नारीशक्ति को विकसित भारत की शक्ति बना रही है। 9 जनवरी को भाजपा ने देश में 'नारीशक्ति वंदन अभियान' शुरू किया था, इस दौरान देश भर में लाखों स्वयं सहायता समूहों से संवाद किया गया। आज यहां पश्चिम बंगाल में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी बहनों का इतना विराट सम्मेलन हो रहा है।

इसे भी पढ़ें: ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, लोकसभा चुनावों से पहले आंगनवाड़ी और आशा वर्कर्स की बढ़ाई सैलरी, भाजपा ने बताया रिश्वत

प्रधानमंत्री ने कहा कि मैंने वर्षों तक संगठन में काम किया है। इसलिए मुझे पता है कि इतना बड़ा राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम आयोजित करना हो, देश भर में 19-20 हजार स्थानों पर महिला समूह एक कार्यक्रम में जुड़े हों, ये हिंदुस्तान के सार्वजनिक जीवन की सबसे बड़ी घटना है। उन्होंने कहा कि यहां आने से पहले मैं कोलकाता में एक कार्यक्रम में था। वहां मैनें भारत सरकार की अनेक विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। आज एक साथ कोलकाता मेट्रो, पुणे मेट्रो, कोच्चि मेट्रो, आगरा मेट्रो और नमो भारत ट्रेन से जुड़े नए रूट्स का विस्तार हुआ है। देश के पब्लिक ट्रांसपोर्ट को आधुनिक बनाना भारत सरकार की प्राथमिकता है।

मोदी ने हुंकार भरते हुए कहा कि बीते 10 वर्षों में भाजपा ने बंगाल और देश के विकास के लिए बहुत ईमानदारी से प्रयास किया है। ऐसे काम को देखते हुए ही पूरा देश कह रहा है, पश्चिम बंगाल कह रहा है, हर माता, बहन कह रही है - अबकी बार NDA सरकार 400 पार! उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार में NDA की वापसी पक्की देखकर, INDI alliance के सारे नेता बौखला गए हैं। इस इंडी गठबंधन के भ्रष्टाचारी लोग आजकल मेरे परिवार के बारे में पूछ रहे हैं। ये लोग कह रहे हैं कि मोदी का खुद का परिवार ही नहीं हैं, इसलिए मैं परिवारवाद के खिलाफ बात करता हूं।

इसे भी पढ़ें: Prajatantra: TMC ने खेला महिला सम्मान का कार्ड, बैकफुट पर आई BJP! Pawan Singh ने क्यों किया सरेंडर

उन्होंने कहा कि मेरे देश की बहनें...यही तो मोदी का परिवार हैं। मोदी के शरीर का कण-कण और जीवन का क्षण-क्षण इसी परिवार के लिए समर्पित है। जब मोदी को कोई कष्ट होता है - तो यही माताएं-बहनें-बेटियां कवच बनकर खड़ी हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि आज देश का हर गरीब, हर किसान, हर नौजवान, हर बहन-बेटी कह रही है...मैं हूं मोदी का परिवार!

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़