SCO की वार्षिक शिखर बैठक को पीएम मोदी ने किया संबोधित, कहा- अफगानिस्तान के हालात के बाद चुनौती और बढ़ी

By रेनू तिवारी | Sep 17, 2021

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे में शुक्रवार को आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की वार्षिक शिखर बैठक को डिजिटल माध्यम से संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि इस वर्ष हम एससीओ की 20वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। मैं एससीओ के नए सदस्य देश के रूप में ईरान का स्वागत करता हूं। मैं तीन नए संवाद भागीदारों - सऊदी अरब, मिस्र और कतर का भी स्वागत करता हूं।

पीएम मोदी ने आगे कहा हमें अपने प्रतिभाशाली युवाओं को विज्ञान और तर्कसंगत सोच के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। हम भारत को एक उभरती हुई तकनीक में एक हितधारक बनाने की दिशा में अभिनव भावना बनाने के लिए अपने स्टार्टअप और उद्यमियों को एक साथ ला सकते।

पीएम मोदी ने एससीओ शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा भारत मध्य एशिया के साथ अपनी कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मानना है कि भारत के विशाल बाजार से जुड़कर भू-आबद्ध मध्य एशियाई देश अत्यधिक लाभान्वित हो सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान