Bihar के छपरा की सिंगर Swati Mishra के मुरीद हुए PM Modi, गायिका द्वारा "राम आएंगे" गाने को किया शेयर

By रितिका कमठान | Jan 03, 2024

अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम किया जाना है। इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट पूरी तैयारियों को करने में जुटा हुआ है। राम मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए जहां दूर दराज से लोग पहुंचेंगे वहीं इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री भी हिस्सा लेकर प्राण प्रतिष्ठा करेंगे।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें सिंगर स्वाति मिश्रा भजन मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे गाती हुई दिख रही है। इस गीत का वीडियो लिंक शेयर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा कि श्रीराम लला के स्वागत में स्वाति मिश्रा का ये गीत भक्ति से भरा है, जो मंत्रमुग्ध कर देता है।

पीएम मोदी ने की थी खास अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर के उद्घाटन से पहले रामभक्तों से अपील की थी कि सोशल मीडिया पर श्रीराम भजन के हैशटैग के साथ भजन शेयर करें। इसका जिक्र उन्होंने अपने मासिक रेडियो प्रोग्राम मन की बात में भी किया था। 

जानें कौन हैं ये सिंगर 

बता दें कि स्वाति मिश्रा मूल रूप से बिहार के छपरा की रहने वाली है। सोशल मीडिया पर लंबे समय से उनके भजन और गाने काफी वायरल होते आए है। सिंगिंग की दुनिया में लंबे समय से वो काम कर रही है। उनके भजन सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते है। वर्तमान में वो मुंबई में रहते हुए म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रही है।

प्रमुख खबरें

Punjab में चार वर्षों में आया 1.89 लाख करोड़ का निवेश, CM Bhagwant Mann ने दी जानकारी

Manipur में बंद और नाकेबंदी से हर दिन 25-30 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान: CM Y Khemchand

भारत-अमेरिका Trade Pact साल के अंत तक हो पूरा, USIBC ने दोनों सरकारों से की मांग

CWI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के Contract में 25% कटौती और Super50 टूर्नामेंट पर लगाई रोक