PM Modi ने फिर किया अपने तीसरे टर्म का जिक्र, बोले- जब 2028 में आप अविश्वास प्रस्ताव लेकर आएंगे तब...

By अंकित सिंह | Aug 10, 2023

अविश्वास प्रस्ताव के चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि अविश्वास और घमंड इनके रग-रग में बस गया है। वे जनता के विश्वास को देख नहीं पाते। यह जो शुतुरमुर्ग दृष्टिकोण है इसके लिए देश क्या ही कर सकता है। जब घर में अच्छा होता है तो नज़र न लगे उसके लिए काला टीका लगाते हैं। उन्होंने कहा कि आज देश का जो मंगल, वाहवाही हो रही है उस पर मैं आपका धन्यवाद करता हूं कि काले टीके के रूप में काले कपड़े पहनकर सदन में आकर इस मंगल को सुरक्षित करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जब हम यह दावा करते हैं कि हम (एनडीए सरकार) अपनी तीसरी अवधि में देश को विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनाएंगे तो एक ज़िम्मेदार विपक्ष का काम क्या होता? वह सवाल पूछता कि 'निर्मला जी, मोदी जी आप यह कैसे करेंगे?' यह भी मुझे सिखाना पड़ रहा है। 

इसे भी पढ़ें: Scindia का Rahul Gandhi को जवाब, PM के रोम रोम मे बसती हैं भारत माता, विपक्ष से कहा- मेरा मुंह पर खुलवाओ

विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि देश की जिन-जिन संस्थाओं को ये लोग मृत घोषित कर देते हैं, वे संस्थाएँ भाग्यशाली हो जाती हैं। जिस तरह से वे देश और लोकतंत्र को कोसते हैं, मुझे विश्वास है कि देश और लोकतंत्र मजबूत होने वाला है। हम भी मजबूत होने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने अपना अब तक का सबसे अधिक राजस्व दर्ज किया। उनके (विपक्ष के) आरोपों के बावजूद एचएएल देश का गौरव बनकर उभरा है। उन्होंने एलआईसी के बारे में कई बातें कही कि गरीबों का पैसा डूब जाएगा लेकिन आज एलआईसी मजबूत हो रही है। 'शेयर मार्केट वाले लोगो के लिए ये मंत्र है कि जिस भी सरकारी कंपनी को ये गाली दे उनमें दांव लगा दो अच्छा ही होने वाला है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि कांग्रेस के पास न नीति है, न नीयत है, न विजन है, न वैश्विक अर्थव्यवस्था की समझ है और न उन्हें भारतीय अर्थव्यवस्था की ताकत का अनुमान है। 

प्रमुख खबरें

Gaya और Bangkok के बीच IndiGo की सीधी उड़ानें, बिहार में बढ़ेगा पर्यटन और विकास

ED ने Cyber Fraud केस में मुंबई से 2 लोगों को किया गिरफ्तार, 30 हजार करोड़ के लेनदेन का शक

Russia में Jaishankar, China में Doval, Japan में Piyush Goyal ने संभाला मोर्चा, आखिर क्या है Modi का मिशन?

लोकहित के नाम पर Parliament में हंगामा, हर घंटे ₹1.5 Crore के नुकसान का कौन है जिम्मेदार?