PM Narendra Modi से मिलीं Akie Abe, भारत-जापान साझेदारी में पूर्व पीएम के योगदान को सराहा

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 08, 2026

(फोटो के साथ) नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की पत्नी अकी आबे ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मोदी ने कहा कि दिवंगत नेता शिंजो आबे ने भारत-जापान संबंधों को नयी ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अकी आबे ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बुधवार को प्रधानमंत्री के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में ‘शिंजो आबे मेमोरियल कॉरिडोर’ का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया था।

आबे एक प्रिय मित्र और दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने भारत-जापान संबंधों को नयी ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आबे मेमोरियल कॉरिडोर का उद्घाटन भारत-जापान मैत्री में उनके स्थायी योगदान को उचित श्रद्धांजलि है। इक्कीस सितंबर 1954 को जन्मे शिंजो आबे की आठ जुलाई 2022 को हत्या कर दी गई थी।

प्रमुख खबरें

Bhuvneshwar Kumar की टीम इंडिया में वापसी, सितांशु कोटक ने अनुभव और IPL फॉर्म को बताया वजह

GST काउंसिल की बैठक में हुए कई बड़े फैसले, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दी बड़ी जानकारी

Rahul Gandhi के प्रदर्शन का समर्थन करने पर घिरे CM Satheesan, Kerala BJP ने मांगा इस्तीफा

Allahabad High Court ने शुरू किया Mediation अभियान, 31 दिसंबर तक सुलझेंगे लंबित केस