प्रधानमंत्री मोदी और अर्जेटीना के राष्ट्रपति फर्नांडीज ने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 27, 2022

म्यूनिख। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को यहां जी-7 शिखर सम्मेलन से इतर अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज के साथ एक सार्थक बैठक की और द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की। बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने व्यापार तथा निवेश, रक्षा सहयोग, कृषि, जलवायु कार्रवाई और खाद्य सुरक्षा जैसे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। यह दोनों नेताओं के बीच पहली द्विपक्षीय मुलाकात थी। दोनों नेताओं ने 2019 में स्थापित द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को लागू करने में प्रगति की समीक्षा की।

इसे भी पढ़ें: अगरतला में कांग्रेस नेताओं पर हमला करने वालों को न्याय के कठघरे में लाया जाए: राहुल गांधी

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी ने अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज से मुलाकात की जो उनकी पहली द्विपक्षीय बैठक थी। व्यापार एवं निवेश, जलवायु कार्रवाई, दक्षिण-दक्षिण सहयोग,पारंपरिक चिकित्सा, कृषि जैसे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।’’

इसे भी पढ़ें: केंद्र आपराधिक मामलों में 90 फीसदी दोषसिद्धि दर हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध : अमित शाह

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि व्यापार एवं निवेश, दक्षिण-दक्षिण सहयोग, विशेष रूप से फार्मास्युटिकल क्षेत्र में, जलवायु कार्रवाई, अक्षय ऊर्जा, परमाणु चिकित्सा, विद्युत गतिशीलता, रक्षा सहयोग, कृषि और खाद्य सुरक्षा, पारंपरिक चिकित्सा, सांस्कृतिक सहयोग, साथ ही अंतरराष्ट्रीय निकायों में समन्वय सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। उसने कहा कि दोनों पक्ष इन क्षेत्रों में अपने द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने पर सहमत हुए। भारत के अलावा जी7 शिखर सम्मेलन के मेजबान जर्मनी ने अर्जेंटीना, इंडोनेशिया, सेनेगल और दक्षिण अफ्रीका को वैश्विक लोकतंत्रों को अपने भागीदारों के रूप में मान्यता देने के लिए अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है। भारत-अर्जेंटीना संबंधों को 2019 में रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ा दिया गया था। दोनों देशों के बीच बहुआयामी संबंध पिछले कुछ वर्षों में मजबूत हुए हैं और इसमें राजनीतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और वैज्ञानिक एवं तकनीकी सहयोग शामिल है। अर्जेंटीना में भारतीय मूल के लगभग 2,600 लोग रहते हैं, जिनमें भारतीय कंपनियों और बहुराष्ट्रीय निगमों के साथ काम करने वाले पेशेवर शामिल हैं। मोदी 28 जून को जर्मनी से संयुक्त अरब अमीरात जाएंगे।

प्रमुख खबरें

महिला टी20 एशिया कप: भारत ने थाईलैंड को 94 रन से हराया, दीप्ति और शेफाली चमकीं

असम में बुनियादी ढांचे के विकास पर 50,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी राज्य सरकार

Banking Jobs 2024: इंडियन बैंक में 2500 पदों पर होगी भर्ती, 100 नई Branches खोलकर बैंक बढ़ाएगा अपनी मौजूदगी

उत्तर प्रदेश कैडर की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने प्रशासनिक सेवा से दिया इस्तीफा