चक्रवाती तूफान से हुई तबाही पर पीएम मोदी और ममता की समीक्षा बैठक, राज्यपाल धनखड़ भी होंगे शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 28, 2021

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ चक्रवात ‘यास’ से हुए नुकसान की समीक्षा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच होने वाली बैठक में शामिल होंगे। अधिकारियों ने बताया कि यह बैठक शुक्रवार की दोपहर को पश्चिम मेदिनीपुर जिले में कलाईकुंडा में होनी है। इससे पहले मोदी प्रभावित इलाकों का विमान से जायजा लेंगे। उन्होंने बताया कि धनखड़ कलाईकुंडा वायु सेना अड्डे पर प्रधानमंत्री की अगवानी करेंगे।

इसे भी पढ़ें: हांगकांग: लोकतंत्र समर्थक जिमी लाई को 14 माह की सजा, गैरकानूनी तरीके से रैली निकालने का आरोप

उन्होंने 1,000 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा करते हुए कहा कि उनकी सरकार प्रभावित लोगों के लिए ‘दुआरे त्राण’ (घर पर राहत) कार्यक्रम चलाएगी। उन्होंने वित्त विभाग को पिछले साल मई में चक्रवात अम्फान के बाद बनाए कई तटबंधों, पुलों और सड़कों को हुए नुकसान की जांच के भी आदेश दिए हैं।

प्रमुख खबरें

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी

Indian Coast Guard ने Odisha तट पर डूबे जहाज की लाइफबोट खोजी, 22 नाविकों की तलाश जारी