रामगढ़ हादसे पर PM Modi ने जताया दुख, PMNRF से पीड़ितों को मुआवजे की घोषणा

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 29, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को झारखंड सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 13 लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। उन्होंने यह भी कहा कि दुर्घटना में घायल व्यक्ति पचास हजार रुपये दिए जाएंगे। झारखंड के रामगढ़ जिले में बीती रात एक तेज रफ्तार एसयूवी के भारी वाहन से टकरा जाने के कारण पांच महिलाओं और दो बच्चों सहित कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘झारखंड के रामगढ़ जिले में हुई दुखद घटना के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। घायल लोग जल्द से जल्द स्वस्थ हों।

जान गंवाने वालों के परिजनों को पीएमएनआरएफ (प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष) से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायल व्यक्ति को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।’’ पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह हादसा रात करीब 2.30 बजे रांची-पटना राजमार्ग पर कुज्जू क्षेत्र के पैंकी गांव के पास हुआ।

प्रमुख खबरें

Lok Sabha में 97 सांसदों की बदलीं सीटें, DMK और NCP नेताओं का नया सिटिंग प्लान तय

Thane में श्रमिक शिविर में लगी आग, स्लैब गिरने से दो दमकलकर्मी घायल

Dhruv Jurel के 88 रन से भारत 246 पर सिमटा, New Zealand ने बनाई 146 रन की बढ़त

Jharkhand के Ramgarh में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित SUV की टक्कर से 13 की मौत