PM मोदी की अपील, उत्तराखंड के पास भाजपा जैसा भरोसेमंद साथी, कांग्रेस को बेदखल करें

By अंकित सिंह | Feb 12, 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने पहुंचे थे। उत्तराखंड चुनाव के लिए आज प्रचार का आखिरी दिन था। उत्तराखंड में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा। प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के पास एक अवसर है, कि वो भी कांग्रेस को यहां से बेदखल करें। उत्तराखंड के पास आज जब भाजपा जैसा भरोसेमंद साथी है, तो मुझे पूरा विश्वास है कि वो कांग्रेस को हमेशा-हमेशा के लिए उत्तराखंड से विदा करेंगे। उन्होंने कहा कि उधम सिंह नगर में एक तरह से मिनी इंडिया की झलक दिखती है। हिन्दुस्तान का ऐसा कोई कोना नहीं होगा जहां के लोग यहां नहीं रहते हों। यहां अपना भाग्य आजमाने नहीं आते हों। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि आप एक भारत-श्रेष्ठ भारत की जीवंत तस्वीर हैं। आपने आज उत्तराखंड में एक बार फिर डबल इंजन की सरकार पर मुहर लगा दी है एक प्रकार से। आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है और मेरी इस चुनाव में उत्तराखंड की अंतिम प्रचार सभा आपके आशीर्वाद से पूरी होने वाली है। उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वाले नहीं चाहते थे कि वैक्सीन का कवच पाने के बाद रोज़गार और उद्योग धंधे फिर से चल पड़ें। ये सोचते थे कि सब कुछ पटरी पर आ जाएगा तो ये मोदी को गाली कैसे देंगे। भारत को बदनाम कैसे करेंगे। लेकिन ये लोग उत्तराखंड का सामर्थ्य भूल जाते हैं।

 

प्रमुख खबरें

Amit Shah ने Hanuman Ansh की टीम से की मुलाकात, 347 करोड़ कमाई पर दी बधाई

CM Yogi ने Meerut में Congress पर साधा निशाना, बोले- विपक्ष ने राजनीति में वंशवाद को बढ़ाया

Navratri Dandiya Night में क्या पहनें? Lehenga से Indo-Western तक ये हैं बेस्ट आइडियाज

Asian Games के Table Tennis मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया