PM मोदी ने भारतीयों से सोशल मीडिया पर DP बदलने की अपील की, राहुल ने हाथों में तिरंगा लिए नेहरू की तस्वीर लगाई

By अभिनय आकाश | Aug 03, 2022

भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर मनाए जा रहे ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत केंद्रीय मंत्रियों और युवा सांसदों सहित कई सांसदों ने बुधवार को लाल किले से शुरू हुई ‘तिरंगा बाइक रैली’ में हिस्सा लिया। देश के नागरिकों में देशभक्ति की भावना बढ़ाने के मकसद से यह ‘तिरंगा बाइक रैली’ आयोजित की गई है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में लोगों से अपने सोशल मीडिया अकाउंट की प्रोफाइल तस्वीर के रूप में ‘तिरंगा’ लगाने का आह्वान किया था।  ऐसा करने के एक दिन बाद राहुल गांधी ने अपनी ट्विटर प्रोफाइल फोटो बदल दी है। गांधी की नई ट्विटर प्रोफाइल फोटो में भारत के पहले प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू की राष्ट्रीय ध्वज हाथों में थामे एक तस्वीर लगाई है। पूर्व पीएम नेहरू की ये ब्लैक एंड वाइट तस्वीर हैं और राष्ट्रीय ध्वज अपने वास्तविक रंग में है। गांधी ने हिंदी में ट्वीट किया, "तिरंगा देश का गौरव है। यह हर नागरिक के दिल में है।

इसे भी पढ़ें: सुरजेवाला बोले- रेड-राज ही अब राज-धर्म है, पलटवार में अनुराग ठाकुर ने कहा- जांच से भागना चाहते हैं सोनिया-राहुल

पीएम मोदी ने राष्ट्रीय ध्वज को डिजाइन करने वाले पिंगली वेंकैया को भी उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने के लिए लाल किले से शुरू हुई दिल्ली में आज कई सांसदों ने बाइक रैली में हिस्सा लिया. कार्यक्रम के तहत सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर लाल किले से बाइक पर सवार हुए। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर