Japan पहुंचे PM Modi, हुआ जोरदार स्वागत, फुमियो किशिदा के निमंत्रण पर G-7 समिट में लेंगे भाग

By अंकित सिंह | May 19, 2023

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी 19 से 21 मई के बीच हिरोशिमा में जी 7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए जापान पहुंचे हैं। उनके खाद्य, उर्वरक और ऊर्जा सुरक्षा सहित वैश्विक चुनौतियों पर बोलने की उम्मीद है। मोदी का जोरदार तरीके से स्वागत किया गया। हिरोशिमा में शेरेटन होटल पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रवासी भारतीयों के साथ बातचीत की। 

इसे भी पढ़ें: G7 Summit News Updates: PM Modi की छह देशों की यात्रा देश-दुनिया में बहुत बड़ा बदलाव लाने वाली है

भारत के 20 मई और 21 मई को दो औपचारिक सत्रों में भाग लेने की उम्मीद है। जापान में लैंज करने के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि जी7 शिखर सम्मेलन की कार्यवाही में शामिल होने के लिए हिरोशिमा पहुंचा। विश्व के विभिन्न नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 19 मई की सुबह अपनी यात्रा के पहले चरण के लिए जापान के शहर हिरोशिमा के लिए रवाना हुए थे। विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने बृहस्पतिवार को बताया था कि जी-7 समूह की बैठक में प्राथमिकताओं से जुड़े कई विषयों पर चर्चा होगी, जिसमें सम्पर्क बढ़ाने, सुरक्षा, परमाणु निरस्त्रीकरण, आर्थिक सुरक्षा, क्षेत्रीय मुद्दे, जलवायु परिवर्तन, खाद्य एवं स्वास्थ्य तथा विकास के अलावा डिजिटलीकरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी जैसे मुद्दे शामिल हैं। 

इसे भी पढ़ें: अगर पढ़ गया हर गरीब का बच्चा, चौथे पास बादशाह के राजमहल की नींव हिल जाएगी, जेल से सिसोदिया ने लिखी चिट्ठी

विदेश सचिव ने बताया कि भारत तीन औपचारिक सत्र में हिस्सा लेगा, जिनमें प्रथम दो सत्र 20 मई को होंगे और तीसरा सत्र 21 मई को आयोजित किया जाएगा। प्रथम दो सत्र के विषय- खाद्य एवं स्वास्थ्य और लैंगिक समानता तथा जलवायु परिवर्तन व पर्यावरण होंगे। वहीं, शांतिपूर्ण, टिकाऊ एवं प्रगतिशील विश्व जैसे विषयों को तीसरे सत्र में शामिल किया गया है। क्वात्रा ने बताया कि जापान के हिरोशिमा में इसी सप्ताह क्वाड समूह के नेताओं की बैठक होने की संभावना है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज हिस्सा लेंगे।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है