SemiconIndia Conference में बोले PM Modi, भारत में सेमीकंडक्टर उद्योग के लिए अवसरों का पूरा संसार

By अंकित सिंह | Jul 28, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने गृह राज्य गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं। नरेंद्र मोदी ने आज (28 जुलाई) गांधीनगर के महात्मा मंदिर में सेमीकॉन इंडिया 2023 का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार, सम्मेलन का विषय 'भारत के सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र को उत्प्रेरित करना' है। इसका उद्देश्य उद्योग, शिक्षा और अनुसंधान संस्थानों के वैश्विक नेताओं को एक साथ लाना है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि जैसे सॉफ़्टवेयर को अपडेट करना आवश्यक है, वैसे ही यह कार्यक्रम भी है। सेमीकॉनइंडिया के माध्यम से उद्योग, विशेषज्ञों और नीति निर्माताओं के साथ संबंध अपडेट होते रहते हैं। मेरा यह भी मानना है कि संबंधों में तालमेल के लिए यह आवश्यक है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत के 300 कॉलेजों में सेमीकंडक्टर पाठ्यक्रम शुरू होंगे। 

इसे भी पढ़ें: Manipur को लेकर BJP में भी उठने लगे विरोध के सुर, विनोद शर्मा का पार्टी से इस्तीफा, PM Modi पर लगाए आरोप

मोदी ने कहा कि भारत में निर्मित मोबाइल फोन का निर्यात दोगुना हो गया है। जो देश कभी मोबाइल फोन का आयातक था, वह आज दुनिया के बेहतरीन मोबाइल फोन बनाकर उनका निर्यात कर रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले साल, हम सभी ने SemiconIndia के पहले संस्करण में भाग लिया था। उस समय यह चर्चा हो रही थी - भारत में सेमीकंडक्टर क्षेत्र में निवेश क्यों करें? अब जब हम मिल रहे हैं, एक साल बाद, तो सवाल बदल गया है। अब कहा जा रहा है- निवेश क्यों न करें? सवाल ही नहीं हवा का रुख भी बदल गया है। मोदी ने कहा कि ये बदलाव आपके और आपके प्रयासों से आया है...आपने अपने भविष्य को भारत की आकांक्षाओं से जोड़ा है। आपने अपने सपनों को भारत के सामर्थ्य से जोड़ा है और भारत कभी किसी को निराश नहीं करता।

प्रमुख खबरें

Delhi में मणिपुरी संगीतकार की मौत का कारण AIIMS Postmortem Report में हुआ स्पष्ट

Vinesh Phogat को Delhi High Court से झटका, चयन ट्रायल में शामिल होने की अर्जी खारिज

Bihar Flood: 14 जिलों में नदियां उफान पर, 44 लाख लोग घिरे

Gonda में सोशल मीडिया विवाद पर बर्तन व्यापारी की हत्या, Police ने 2 आरोपियों को पकड़ा