Kaun Banega Gujaratna Sardar: Gujarat में PM मोदी का कांग्रेस पर वार, BJP का दावा- फिर बनेगी हमारी सरकार

By अंकित सिंह | Nov 23, 2022

गुजरात चुनाव में चुनावी प्रचार अपने चरम पर है। भाजपा ने गुजरात में सत्ता वापसी के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद ताबड़तोड़ रैलियों को संबोधित किया। इसके अलावा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी गुजरात में मौजूद रहे। दूसरी ओर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के बयान को लेकर बवाल भी मच गया है। साथ ही साथ आज के कार्यक्रम में हम आपको गुजरात के सबसे विकसित गांव की कहानी भी बताएंगे। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति के ‘मॉडल’ का अर्थ भाई-भतीजावाद, जातिवाद, संप्रदायवाद और वोट बैंक की राजनीति है। उत्तर गुजरात में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ना सिर्फ गुजरात को बल्कि पूरे देश को बर्बाद कर दिया। गुजरात में दो चरणों में मतदान होना है। पहले चरण का मतदान एक और दूसरे चरण का मतदान पांच दिसंबर को होगा। मोदी ने कहा, ‘‘कांग्रेस मॉडल का अर्थ है भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद, परिवारवाद की राजनीति, संप्रदायवाद और जातिवाद। वे सत्ता में बने रहने के लिए वोट बैंक की राजनीति करने और लोगों के बीच दरार पैदा करने के लिए जाने जाते हैं।’’ एक और सभा में मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार उतारकर हमारे द्वारा नामित आदिवासी महिला (द्रौपदी मुर्मू) को हराने की कोशिश की।

असम CM के बयान पर कांग्रेस का पलटवार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी इराक के पूर्व तानाशाह सद्दाम हुसैन जैसे दिखते हैं और बेहतर होता यदि वह अपना हुलिया सरदार पटेल, जवाहरलाल नेहरू या महात्मा गांधी जैसा बनाते। शर्मा पर पलटवार करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने कहा कि किसी को भी बोलने में की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। तिवारी ने कहा कि मेरा मानना है कि हम सार्वजनिक रूप से की मर्यादा बनाकर रखें, यह बहुत महत्वपूर्ण है। असम के मुख्यमंत्री जब इस तरह के बयान देते हैं तो दुर्भाग्य से पैटी ट्रोल जैसे लगते हैं। सुनिए हिमंत बिस्वा सरमा ने क्या कहा था।

भाजपा का प्रचार अभियान जोरदार हिट

हर गुजराती को वर्तमान गुजरात से जोड़ने की कोशिश के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से दिया गया चुनावी नारा ‘जोरदार हिट’ साबित हुआ है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सूत्रों के अनुसार अभी तक 34 लाख से अधिक लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी सेल्फी और वीडियो अपलोड कर इसमें भागीदारी की है। गुजरात विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद अपने गृह राज्य में पहली चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने गुजराती में नया नारा दिया ‘‘आ गुजरात में बनाव्यु छे (यह गुजरात मैंने बनाया है)।’’ इतना ही नहीं मोदी ने अपने 25 मिनट लंबे भाषण में लोगों से कई बार यह नारा भी लगवाया। 

हिमाचल और गुजरात में भी भाजपा फिर बनाएगी सरकार

हिमाचल प्रदेश और गुजरात में भाजपा ने सत्ता वापसी के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का भी बयान सामने आया है। अनुराग ठाकुर ने साफ तौर पर दावा किया है कि हिमाचल प्रदेश और गुजरात में भाजपा एक बार फिर से ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए सरकार बनाएगी। 

इसे भी पढ़ें: गढ़डा में बोले जेपी नड्डा, विकास की राजनीति की संस्कृति और इसकी गंगोत्री है गुजरात

गुजरात में 'गॉडमदर' के नाम से मशहूर संतोकबेन जडेजा के बेटे कंधाल जडेजा समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं और अपनी पुरानी सीट कुटियाना से ही नामांकन दाखिल किया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से इन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं मिलने के बाद पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। 

प्रमुख खबरें

विपक्ष के विरोध के बीच Rahul Gandhi शनिवार को Chennai में छात्रों से करेंगे संवाद

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास