Karnataka-Rajasthan के बहाने PM Modi का कांग्रेस पर वार, कहा- जिस प्रकार की घोषणाएं करके सरकार बनाई गई...

By अंकित सिंह | Aug 01, 2023

अपने महाराष्ट्र दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे मेट्रो फेज-I के दो गलियारों के पूर्ण खंडों पर सेवाओं के उद्घाटन के अवसर पर मेट्रो ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने पुणे में शिवाजी नगर पुलिस मुख्यालय में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि यहां लगभग 15,000 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई है, हजारों परिवारों को उचित घर मिला है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार शहर में मध्यम वर्ग और पेशेवरों के जीवन की गुणवत्ता को लेकर बहुत गंभीर है। उन्होंने दावा किया कि हमारी सरकार लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने की दिशा में काम कर रही है। 

इसे भी पढ़ें: Girder Launching Machine Collapsed | महाराष्ट्र के ठाणे में बड़ा हादसा, गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से 17 लोगों की मौत, अभी भी दर्जनों फंसे

मोदी ने कहा कि 2014 तक भारत में 250 किमी से भी कम मेट्रो नेटवर्क था, इसमें से भी अधिकतर दिल्ली NCR में था। अब देश में मेट्रो नेटवर्क बढ़कर 800 किमी से भी ज्यादा हो रहा है। इसके अलावा 1,000 किमी की नई मेट्रो लाइन के लिए काम भी चल रहा है। उन्होंने कहा कि आज़ादी के बाद से ही महाराष्ट्र का औद्योगिक विकास भारत के औद्योगिक विकास में बहुत बड़ी भूमिका निभा रहा है। राज्य में औद्योगीकरण को और बढ़ावा देने के लिए, सरकार द्वारा अभूतपूर्व निवेश और समर्थन के माध्यम से आधुनिक बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में रेलवे क्षेत्र को मजबूत करने के लिए 2014 से पहले की तुलना में 12 गुना ज्यादा खर्च किया गया है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों को आसपास के राज्यों के आर्थिक केंद्रों से जोड़ा जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Mumbai में Piyush Goyal ने किया दूसरे Skill Centre का उद्घाटन, 6 केंद्र खोलने की योजना

Pickleball World Cup में भारत की किड्स टीम को मिला सिल्वर, जूनियर वर्ग में रहा चौथा स्थान

Satwik-Chirag की जोड़ी Malaysia को हराकर China Masters के फाइनल में पहुंची

Teachers Day पर Delhi Government ने 118 शिक्षकों को दिया राजकीय पुरस्कार