दीदी और TMC की मनमानी बंगाल में नहीं चलने दी जाएगी: सिलीगुड़ी में बोले PM मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 10, 2021

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की ममता बनर्जी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नॉर्थ बंगाल, भारत मां के गले में ऐसी भव्य माला है जिसमें अलग-अलग भाषा, जाति, भिन्न-भिन्न समुदाय के लोग अलग-अलग फूलों में गुंथे हुए हैं। यहां एक भारत-श्रेष्ठ भारत की सुंदर तस्वीर दिखती है। 

उन्होंने कहा कि आज पूरा देश बंगाल के लोगों की इच्छा शक्ति को देखकर गर्व महसूस कर रहा है। यह असोल परिवर्तन की इच्छा शक्ति है। सोनार बांग्ला की इच्छा शक्ति है। मैं जहां-जहां जा रहा हूं, हर जगह हर कोने में ऐसा उत्साह, ऐसा विश्वास चारों तरफ दिखाई दे रहा है। खासतौर पर माताओं, बहनों का उत्साह देख रहा हूं। मैं इन लोगों को सर झुकाकर नमन करता हूं। 

इसे भी पढ़ें: बंगाल चुनाव में पहली बार वोट डालने आए युवक की गोली मारकर हत्या, पार्टियां एक-दूसरे पर लगा रही आरोप 

इस दौरान पीएम मोदी ने कूचबिहार की घटना का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के पक्ष में जनसमर्थन देखकर दीदी और उनके गुंडों में बौखलाहट हो रही है। कुर्सी जाते देख दीदी इस स्तर पर उतर आई है। लेकिन मैं दीदी, तृणमूल और उनके गुंडों को साफ-साफ कह देना चाहता हूं कि दीदी और तृणमूल की मनमानी बंगाल में नहीं चलने दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि मेरा चुनाव आयोग से आग्रह है कि कूचबिहार में जो कुछ भी हुआ उसके दोषियों पर सख्त-से-सख्त कार्रवाई हो।  

यहां देखें पूरी रैली:- 

प्रमुख खबरें

बिश्केक में पुतिन से मिले पीएम मोदी, रूस-यूक्रेन संघर्ष को बातचीत से सुलझाने पर दिया जोर

कौशांबी पटाखा फैक्टरी विस्फोट में 11 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख और किया मुआवजे का ऐलान

पाकिस्तान के नारोवाल में गिराया गया सदी पुराना हिंदू मंदिर

बिश्केक में ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान से मिले पीएम मोदी, पश्चिम एशिया में शांति का किया समर्थन