'देश चलाना सोने की चम्मच लेकर पैदा हुए बच्चों का खेल नहीं', PM Modi का राहुल पर वार, बोले- गर्मी की छुट्टियों पर विदेश निकल जाएंगे शहजादे

By अंकित सिंह | May 16, 2024

उत्तर प्रदेश के अलग-अगल हिस्सों में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि ये एनडीए की स्थिर सरकार को हटाना चाहते हैं, लेकिन इनका (इंडी अलायंस) सरकार चलाने का फॉर्मूला है- हर साल एक नया पीएम। ये चाहते हैं कि भानुमति का कुनबा जोड़ने वालों को लूट का बराबर मौका मिले। ये आपको मंजूर है क्या? मोदी ने लोगों से साफ तौर पर कहा कि सपा-कांग्रेस से सावधान रहने की जरूरत है।

राहुल गांधी और अखिलेश पर वार करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इन शहजादों को ना मेहनत की आदत है और ना ही नतीजे लाने की... इसलिए ये कहते हैं देश का विकास अपने आप होगा... देश का विकास खटाखट होगा। ये सोचते हैं कि भारत आत्मनिर्भर अपने आप बन जाएगा और पूछो तो कहते हैं- खटाखट...खटाखट। ये कहते हैं कि भारत की गरीबी हम दूर कर देंगे- खटाखट...खटाखट। लेकिन अब इनको मालूम होना चाहिए कि रायबरेली की जनता भी खटाखट... खटाखट भेजेगी घर। अमेठी से गए और अब ये रायबरेली से भी जाएंगे। देश चलाना, सोने की चम्मच लेकर पैदा हुए बच्चों का खेल नहीं है।

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के पांचवें चरण के लोकसभा चुनाव में कांटे का होगा संघर्ष, कम अंतर वाली सीटों पर सबकी नजर

उन्होंने कहा कि शहजादे चाहे लखनऊ वाले हों या दिल्ली वाले... गर्मी की छुट्टियों पर विदेश निकल जाएंगे- खटाखट... खटाखट। और मैं गारंटी देता हूं कि आपकी सेवा के लिए दिन-रात एक करके काम करूंगा। मेरा पल-पल आपके नाम, मेरे शरीर का कण-कण आपके नाम। उन्होंने कहा कि यूपी का विकास, देश का भविष्य आपके एक वोट से तय होगा। आप संगमलाल जी को भारी बहुमत से विजयी बनाइए। आपका एक-एक वोट मोदी की ताकत बढ़ाएगा। इसलिए ज्यादा से ज्यादा मतदान करिए और मतदान के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दीजिए। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में UP में वन डिस्ट्रिक्ट-वन माफिया चलता था। हर डिस्ट्रिक्ट में अलग माफिया का साम्राज्य होता था, हर जिला इन्होंने अलग-अलग माफियाओं को ठेके पर दे रखा था। लेकिन जब से योगी जी और उनके साथी सरकार में आए हैं, यहां पूरा माहौल बदल गया है। अब जनता नहीं डरती, माफिया डरते हैं।

प्रमुख खबरें

Lock Upp Season 2 | विनर बनने से पहले जूरी राउंड में घिरीं थी Shreya Kalra, अवेज दरबार ने गेमप्ले पर उठाए तीखे सवाल

Tewolde Gebremariam बनने वाले थे PIA चीफ, लेकिन Tata Group ने मारी बाजी, अब संभालेंगे Air India

Homemade Blush: Natural Ingredients का बढ़ता महत्व, घर पर ही आसान स्टेप्स में तैयार करें Skin Friendly देसी ब्लश

अगर ऐसा है तो मैं खुद को सांप्रदायिक कहने से नहीं हिचकूंगी, संसद में ऐसा कह कर सुषमाजी ने सबको हैरान कर दिया था