संसद सत्र से पहले बोले PM मोदी, नई उमंग और नए उत्साह से करेंगे काम

By अंकित सिंह | Jun 17, 2019

आज से शुरू हो रहे संसह सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज एक नया सत्र शुरू हो रहा है और इस सत्र की शुरुआत से ही नई उम्मीदें और सपने हैं। आजादी के बाद से, इस लोकसभा चुनाव में सबसे अधिक महिला मतदाता और महिला सांसद देखी गईं। मोदी ने कहा कि  कई दशकों के बाद किसी सरकार ने दूसरे कार्यकाल के लिए पूर्ण बहुमत हासिल किया है। लोगों ने हमें फिर से देश की सेवा करने का मौका दिया है। मैं सभी पक्षों से अनुरोध करता हूं कि वे उन फैसलों का समर्थन करें जो लोगों के हित में हैं।

विपक्ष को भी मोदी ने सलाह देते हुए कहा कि पक्ष और विपक्ष से ज्यादा निस्पक्ष का होना महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि हम पांच सालों के लिए इस सदन की गरिमा को उठाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि आप नंबर की चिंता छोड़कर तर्क के साथ सरकार की आलोचना करिए। 

प्रमुख खबरें

DRI ने Delhi में पकड़ी 22 किग्रा Cocaine, विदेशी महिला फर्जी राजनयिक बनकर कर रही थी तस्करी

Ola Electric डीलर नेटवर्क और उत्पादन बढ़ाकर दिसंबर तक 25000 Vehicles तैयार करेगी

छह युवा वैज्ञानिकों को मिला Infosys Prize 2026 सम्मान, 100000 Dollar का मिलेगा नकद पुरस्कार

मुनक नहर पर Chhath Ghat का उद्घाटन, Nitin Nabin ने पूर्व सरकार पर साधा निशाना