पीएम मोदी का आरा में बड़ा आरोप: 'RJD ने कांग्रेस से कनपट्टी पर कट्टा रख CM पद छीना'

By अंकित सिंह | Nov 02, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को आरोप लगाया कि बिहार में महागठबंधन में भारी अंदरूनी कलह है। उन्होंने दावा किया कि राजद ने कांग्रेस को बंदूक की नोक पर अपने नेता को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार स्वीकार करने के लिए मजबूर किया। आरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस राजद नेता को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार नहीं बनाना चाहती थी, लेकिन राजद ने कांग्रेस के कनपट्टी पर कट्टा रख कर सीएम पद चोरी कर लिया।

आरा में मोदी ने कहा कि हम चाहते हैं कि बिहार के युवा बिहार में काम करें और राज्य को गौरवान्वित करें। बिहार जल्द ही पूर्वी भारत में कपड़ा और पर्यटन का प्रमुख केंद्र बन जाएगा। उन्होंने कहा कि जो दिल्ली में बैठकर अटकलें लगा रहे हैं, उन्हें बिहार आकर लहर देखनी चाहिए। कोई भी सरकार जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 नहीं हटा सकी थी, लेकिन मैंने गारंटी दी और यह कर दिखाया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान में धमाके हो रहे थे, लेकिन कांग्रेस के शाही परिवार की नीदें यहां उड़ी हुई थीं। बिहार में महागठबंधन में भारी अंतर्कलह है, बंदूक दिखाकर राजद के नेता को मुख्यमंत्री उम्मीदवार चुना गया।

इसे भी पढ़ें: Bihar News । बाहुबली अनंत सिंह मोकामा हत्याकांड में गिरफ्तार, सियासी गलियारों में हड़कंप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "राजद-कांग्रेस के नेता हमारी आस्था का अनादर करने में माहिर हैं। राजद के नेताओं ने प्रयाग कुंभ मेले को 'फालतू' कहा। कांग्रेस के एक 'नामदार' ने कहा कि 'छठ महापर्व' एक नाटक है। बिहार हमारी आस्था का अनादर करने वालों को कभी माफ नहीं करेगा... हमारी आस्था का अनादर करने वालों को बहुत कठोर सजा दी जानी चाहिए ताकि कोई फिर से 'छठ महापर्व' का अपमान करने की हिम्मत न कर सके...।"

प्रमुख खबरें

ताइवान सीमा में घुसी Chinese Boat जिन शा पर CGA का एक्शन, Water Cannon से खदेड़ा

Asian Games: Deepak Punia ने 97kg Wrestling में जीता Bronze Medal, 60 साल का सूखा खत्म

Bhadohi Hospital में गर्भवती को भर्ती न करने पर भड़की LJP Ram Vilas, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Russin Oil ज्यादा तेल खरीदने लगा China, India की खरीद पर असर पड़ते देख Modi ने तुरंत निकाला नया रास्ता, Ship to Ship Transfer के जरिये करवा दिया खेल