कांग्रेस ने गरीबी हटाने के नाम पर गरीबों को लूटा, PM Modi का बड़ा आरोप, वोट पाने के लिए देश के साथ कर लरे खिलवाड़

By अंकित सिंह | Nov 14, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पनवेल में विशाल जनसभा संबोधित करते हुए कहा कि महाराष्ट्र को विकसित भारत के विजन का नेतृत्व करना है, बीजेपी और महायुति इसी संकल्प को लेकर काम कर रहे हैं। अपने संबोधन की शुरूआत में मोदी ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि आज मुझे एक बार फिर रायगढ़ की इस मिट्टी को फिर से नमन करने का अवसर मिला है। रायगढ़ से मेरा एक आत्मीय और भावात्मक संबंध है। उन्होंने कहा कि 2013 में जब भाजपा ने मुझे पीएम पद का उम्मीदवार बनाया था, तब मैंने रायगढ़ किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की समाधि पर जाकर उनका आशीर्वाद लिया था।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इसलिए मेरा गरीब, जिंदगी की मुश्किलों से बाहर नहीं आ पाया। आजादी के 70 साल बाद भी देश के ज्यादातर लोग रोटी, कपड़ा और मकान पाने के लिए जूझते रहे। पिछले 10 वर्षों में पहली बार ये हालात बदले हैं। पहली बार कोई सरकार 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर लाई है। उन्होंने कहा कि महायुति सरकार की नीतियां आज शोषितों और वंचितों की ताकत बन रही है। जो काम 10 साल में हुए, वो काम पहले भी हो सकते थे। लेकिन कांग्रेस की सरकारों की मंशा ही नहीं थी कि गरीब आगे आकर अपना हक मांगे। इसलिए आज भी कांग्रेस गरीबों के लिए कल्याण की हर योजना का जमकर विरोध करती है।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में बैग चेकिंग पर सियासत, शिंदे-उद्धव-फडणवीस के बाद आज मल्लिकार्जुन खड़गे की भी हो गई जांच

मोदी ने कहा कि कांग्रेस कहती है कि जो 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं, उन्हें मुफ्त राशन क्यों मिल रहा है। कांग्रेस चाहती है कि इन लोगों का खर्च बढ़े और ये फिर से गरीबी में चले जाएं। अगर अघाड़ी वालों को मौका मिला तो ये महाराष्ट्र में यही करेंगे। उन्होंने कहा कि जहां वे गरीबों को मुफ्त राशन देने पर हमसे सवाल कर रहे हैं, वहीं कांग्रेस के एक मंत्री ने हिंदुओं, मुसलमानों और घुसपैठियों को भी मुफ्त सिलेंडर देने की घोषणा की है। वे खुलेआम रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को मुफ्त सिलेंडर देने की घोषणा कर रहे हैं। यह इस बात का प्रमुख उदाहरण है कि वोट पाने के लिए वे किस तरह देश और आपके बच्चों के भविष्य के साथ खेल खेल रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

US Midterm Elections 2026 Updates: अमेरिका में वोटिंग का आगाज़, ट्रंप पर जनमत की परीक्षा

Prema Rawat ने रचा इतिहास, Senior Women T20 Trophy में 14 गेंदों में जड़ा अर्धशतक

Emraan Hashmi की Rooh को लेकर आया बड़ा अपडेट, 2027 में तीन भाषाओं में होगी रिलीज फिल्म

Gujarat ATS ने 438 करोड़ रुपये के ड्रग्स मामले में तस्कर Salim Dola को पकड़ा