पीएम मोदी का ऐलान- प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों की आधी सीटों पर सरकारी मेडिकल कॉलेज के बराबर ही लगेगी फीस

By अंकित सिंह | Mar 07, 2022

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। इस युद्ध की वजह से हजारों भारतीय छात्र यूक्रेन में फंसे थे जिन्हें ऑपरेशन गंगा के तहत भारत लाया गया है। इनमें से ज्यादातर छात्र यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई के लिए गए हुए थे। बताया जाता है कि यूक्रेन में भारत की तुलना में मेडिकल की पढ़ाई काफी सस्ती है। यूक्रेन से लौट आए छात्रों से मुलाकात के वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि सरकार इस बात को लेकर जरूर कुछ करेगी। इन सबके बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमने तय किया है कि प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में आधी सीटों पर सरकारी मेडिकल कॉलेज के बराबर है फीस लगेगी। जाहिर सी बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से यह फैसला ऐसे वक्त में लिया गया है जब हजारों विद्यार्थियों की किस्मत दांव पर है। सस्ती फीस की वजह से कई भारतीय विदेशों में जाकर मेडिकल की पढ़ाई करते हैं। लेकिन सरकार के इस कदम से उन्हें भी भारत में रहकर पढ़ाई करने में मदद मिलेगी। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को जन औषधि दिवस पर लोगों को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। इसी दौरान प्रधानमंत्री की ओर से बड़ा ऐलान किया गया है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले सरकार की ओर से बड़ा फैसला लिया गया है जिसका लाभ गरीब और मध्यम वर्ग के बच्चों को मिलेगा। 

प्रमुख खबरें

एशियाई खेलों में Elavenil Valarivan ने जीता व्यक्तिगत और टीम स्पर्धा में 10m एयर राइफल रजत

Assam के Golaghat में 30 Tokay Gecko बरामद, वन्यजीव तस्करी की कोशिश नाकाम

Working Women के लिए आसान है 4-Day Skin Cycling, रात में त्वचा को मिलेगा पूरा पोषण

दीये जलाने के लिए पैसे हैं, छात्रावास के लिए क्यों नहीं? Rahul Gandhi ने मोदी सरकार से पूछा सवाल