Delhi Elections 2025 । आप-दा नहीं सहेंगे, बदल के रहेंगे... भाजपा की परिवर्तन रैली में PM Modi का AAP पर बड़ा हमला

By एकता | Jan 05, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली के रोहिणी में भाजपा परिवर्तन रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर अपना 'आप-दा' आरोप दोहराया। इसी के साथ पीएम मोदी ने दिल्ली सरकार पर पिछले 10 सालों में राष्ट्रीय राजधानी के विकास को पटरी से उतारने का भी आरोप लगाया।

इसे भी पढ़ें: Priyanka Gandhi के गालों जैसी सड़कें, विवादित टिप्पणी पर कांग्रेस ने Ramesh Bidhuri को घेरा, AAP ने भी की आलोचना

आम आदमी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए पीएम ने कहा, 'बीते 10 साल में दिल्ली ने जिस तरह की राज्य सरकार देखी है, वो किसी 'आप-दा' से कम नहीं है। यह एहसास आज दिल्ली वालों को अच्छे से हो चुका है। इसलिए अब दिल्ली में एक ही आवाज़ गूंज रही है- आप-दा नहीं सहेंगे, बदल के रहेंगे।'

पीएम मोदी ने कहा, 'मुझे विश्वास है कि दिल्ली विधानसभा में भी कमल खिलने वाला है। ये भाजपा ही है, जो दिल्ली को, दुनिया की बेहतरीन राजधानी का गौरव दिला सकती है।' उन्होंने आगे कहा कि जिस आप-दा सरकार के पास दिल्ली के लिए कोई विजन न हो, जिसे दिल्ली की परवाह न हो, वह दिल्ली का विकास नहीं कर सकती है। दिल्ली को आधुनिक बनाने के लिए जितने भी काम हैं वो केंद्र की भाजपा सरकार ही कर रही है।

अपनी पार्टी की उपलब्धियां गिनवाते हुए पीएम ने कहा, 'जैसे दिल्ली मेट्रो चप्पे-चप्पे तक पहुंची, तो ये काम भाजपा की केंद्र सरकार ने किया है। बीते एक दशक में दिल्ली-एनसीआर में मेटो नेटवर्क दोगुने से भी अधिक हो चुके हैं। आज जनकपुरी और कृष्णा पार्क के लिए भी मेट्रो शुरू हो चुकी है। ये जो नमो रेल प्रोजेक्ट है ये भी केंद्र सरकार बना रही है।'

शीशमहल विवाद को उठाते हुए, पीएम मोदी ने कहा, 'दिल्ली पर आप-दा लाने वाले ये झूठा आरोप लगाते हैं कि केंद्र सरकार उन्हें काम नहीं करने देती...केंद्र सरकार उन्हें पैसे नहीं देती। ये कितने बड़े झूठे हैं। इसका उदाहरण इनका शीशमहल है। आज ही एक बड़े अखबार ने CAG रिपोर्ट के आधार पर शीश महल पर हुए खर्च का खुलासा किया है।'

इसे भी पढ़ें: RRTS कॉरिडोर के साहिबाबाद-न्यू अशोक नगर खंड का PM Narendra Modi ने किया उद्घाटन

पीएम ने आगे कहा, 'जब दिल्ली के लोग कोरोनो से जूझ रहे थे, जब दिल्ली के लोग ऑक्सीजन और दवाओं के लिए भटक रहे थे. तब इन लोगों का पूरा फोकस अपना शीश महल बनवाने पर था। इन्होंने शीश महल का भारी भरकम बजट बनाया। यही इनकी सच्चाई है। इन्हें दिल्ली के लोगों का कोई परवाह नहीं है। इसलिए आज हर दिल्लीवासी कह रहे हैं, आप-दा नहीं सहेंगे, बदल कर रहेंगे।'

अंत में पीएम ने कहा कि आप-दा वालों के काम का कोई हिसाब नहीं है, लेकिन इनके कारनामे बेहिसाब हैं। ये तब होता है जब नीयत में खोट होता है और जनता के प्रति निष्ठा नहीं होती है। ये आप-दा वाले दिल्ली चुनाव में अपनी हार सामने देखकर बौखला गए हैं, झूठ फैला रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार

Larsen & Toubro को Middle East में मिला ₹15,000 करोड़ का Mega Project, बढ़ेगी कंपनी की ताकत