Budget Session से पहले PM Modi का बड़ा मंत्र, सरकार का Focus- Reform, Perform और Transform पर

By अंकित सिंह | Jan 29, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के बजट सत्र से पहले मीडिया को संबोधित किया। मोदी ने कहा कि कल राष्ट्रपति का अभिभाषण 140 करोड़ भारतीयों के भरोसे की अभिव्यक्ति, उनकी क्षमता का प्रमाण और उनकी आकांक्षाओं, विशेषकर युवाओं की आकांक्षाओं का खाका था। राष्ट्रपति ने सभी सांसदों के लिए मार्गदर्शन हेतु कई बातें भी कहीं। सत्र की शुरुआत और 2026 के लिए राष्ट्रपति द्वारा व्यक्त की गई अपेक्षाओं को सभी सांसदों ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने दावा किया कि हमारी सरकार सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

इसे भी पढ़ें: Sansad Diary: Budget Session की शुरुआत, G RAM-G Bill का नाम आते ही Opposition ने खड़े होकर किया जोरदार विरोध

नरेंद्र मोदी ने कहा कि वित्तमंत्री निर्मला जी देश की पहली ऐसी महिला वित्तमंत्री हैं, जो लगातर 9वीं बार देश के संसद में बजट प्रस्तुत करने जा रही हैं। ये अपने आप में एक गौरव के पल के रूप में भारत के संसदीय इतिहास में दर्ज हो रहा है। उन्होंने कहा कि 27 देशों के साथ हुआ यह समझौता हमारे देश के युवाओं, किसानों, निर्माताओं और सेवा क्षेत्र में काम करने वाले उन लोगों के लिए एक बड़ा अवसर लेकर आएगा जो विभिन्न देशों में जाने के इच्छुक हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि एक तरह से यह आत्मविश्वास से भरे, प्रतिस्पर्धी और उत्पादक भारत की दिशा में एक बहुत बड़ा कदम है।

मोदी ने कहा कि देश का ध्यान बजट की तरफ होना बहुत स्वाभाविक है। लेकिन इस सरकार की पहचान रही है Reform-Perform & Transform. अब तो हम Reform express पर बहुत तेजी से चल पड़े हैं। और मैं संसद के भी सभी साथियों का आभार व्यक्त करता हूं कि इस reform express को गति देने में वे भी अपनी सकारात्मक शक्ति लगा रहे हैं। जिसके कारण reform express को लगातार गति मिल रही है। 

प्रमुख खबरें

Asian Games में स्वर्ण पदक जीतकर लौटे भारतीय कबड्डी और निशानेबाजी खिलाड़ियों का Delhi Airport पर भव्य स्वागत

Pitru Paksha: गया के अलावा Kashi, Haridwar और Ujjain में भी कर सकते हैं पिंडदान

Lata Mangeshkar और Bhagat Singh की जयंती आज, जानें 28 सितंबर का ऐतिहासिक महत्व

Prabhasakshi NewsRoom: LPU Violence का पूरा सच क्या है? किसने फैलाई अफवाह? किसने भड़काई आग? किसने करवाई लूट?