चुनाव से पहले गुजरात के सांसदों के साथ पीएम मोदी की बड़ी बैठक, अमित शाह भी रहे मौजूद

By अंकित सिंह | Mar 29, 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों विभिन्न राज्यों के सांसदों के साथ लगातार बैठक कर रहे हैं। इन सबके बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के राज्यसभा और लोकसभा सांसदों के साथ एक बड़ी बैठक की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक को गुजरात चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है। आपको बता दें कि इस साल गुजरात में विधानसभा के चुनाव होने हैं। भाजपा ने गुजरात में मिशन 150 का लक्ष्य रखा है। प्रधानमंत्री की बैठक उनके आवास पर हुई जिसमें उन्होंने गुजरात के लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों के साथ संवाद किया। जानकारी के मुताबिक के इस बैठक में गुजरात चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई है।

इसे भी पढ़ें: संसद में उठा पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का मुद्दा, विपक्ष ने सरकार पर लगाया बड़ा आरोप

गुजरात में विधानसभा की 182 सीट है। पिछली दफा भाजपा ने सरकार बनाने में जरुर सफलता हासिल की थी लेकिन उसका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। पार्टी इस बार 150 के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रही है। इसके लिए सांसदों को हर गांव तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का काम दिया गया है। साथ ही साथ सांसद लोगों को यही बताएंगे कि सरकार उनके लिए क्या काम कर रही है।

प्रमुख खबरें

Guwahati में हिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद Gaurav Gogoi, CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ कर रहे थे प्रदर्शन

UPITS 2026 | अब कट्टा नहीं, ब्रह्मोस मिसाइल बनाता है यूपी! Amit Shah का सपा-बसपा पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्‍तान की नींद उड़ी

UPITS 2026 Greater Noida: उत्तर प्रदेश का BrahMos उड़ा रहा पाकिस्तान की नींद, ग्रेटर नोएडा से शाह की हुंकार

Delhi से 8 घंटे की ड्राइव पर है खूबसूरत Chakrata, बजट ट्रिप और होमस्टे के बेहतरीन विकल्प