PM Modi का SP पर सबसे बड़ा हमला, Noida को बना दिया था लूट का ATM, हमने बदला

By अंकित सिंह | Mar 28, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए उन पर नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे परियोजना में देरी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित हवाई अड्डा फाइलों के ढेर में दबा हुआ था और इसमें कोई खास प्रगति नहीं हुई थी। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करने के बाद सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने नोएडा को अपनी लूट का एटीएम बना दिया है, जबकि केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें वर्षों से हवाई अड्डे की परियोजना को आगे बढ़ाने में विफल रही हैं।

उन्होंने कहा कि जब हमारी सरकार सत्ता में आई, तब उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी। पहले दो-तीन वर्षों तक समाजवादी पार्टी ने इस पर कोई काम नहीं होने दिया। लेकिन जैसे ही यहां भाजपा-एनडीए की सरकार सत्ता में आई और दिल्ली में भाजपा-एनडीए की सरकार सत्ता में आई, जेवर हवाई अड्डे की नींव रखी गई और निर्माण कार्य भी शुरू हो गया। उन्होंने कहा कि नोएडा को पहले अंधविश्वास के कारण अपने हाल पर छोड़ दिया गया था, कुर्सी जाने के डर से पहले के सत्ताधारी यहां आने से डरते थे। मुझे याद है, जब यहां सपा सरकार थी और मैंने नोएडा आने का कार्यक्रम बनाया, तो मुख्यमंत्री इतने डरे हुए थे कि वे उस कार्यक्रम में नहीं आए।

मोदी ने कहा कि मुझे भी डराने की कोशिश की गई, कहा गया, नोएडा मत जाइए, मोदी जी, अभी-अभी प्रधानमंत्री बने हैं। मैंने कहा कि मैं उस धरती का आशीर्वाद लेने जा रहा हूं, जो मुझे लंबे अरसे तक सेवा करने का मौका देगी। आज वही इलाका पूरी दुनिया का स्वागत करने के लिए तैयार है। यह पूरा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि 140 करोड़ देशवासी कड़े से कड़ा परिश्रम करें और वैश्विक संकट का एकजुट होकर सामना करें। हमें शांत मन से, धैर्य और एकजुटता के साथ मिल-जुलकर इस संकट का सामना करना है। यह पूरे विश्व में परेशानी पैदा करने वाला संकट है, हमें अपने देश की सबसे ज्यादा चिंता करनी है, और यही हम भारतीयों की सबसे बड़ी ताकत है।

इसे भी पढ़ें: PM Modi की बधाई का Nepal के PM Balen Shah ने दिया जवाब, बोले- साथ काम करने को उत्सुक

मोदी ने कहा कि मैं यूपी के और देश के सभी राजनीतिक दलों से आग्रहपूर्वक कहना चाहता हूं कि ऐसे संकट के समय ऐसी बातें करने से बचें जो देश के लिए नुकसानदायक हों। जो भारत और भारतीयों के हित में है, वही भारत सरकार की रणनीति है।

प्रमुख खबरें

सीएमआरएल रिश्वत मामला: सिर्फ ED के कहने पर FIR दर्ज नहीं कर सकती सरकार, बोले रमेश चेन्निथला

OpenAI ने रोकी नए AI Models की ट्रेनिंग, अनियंत्रित व्यवहार के बाद उठाया कदम

बंगाल में SIR से 27 लाख नाम कटने पर Suvendu Adhikari ने Mamata Banerjee को ठहराया जिम्मेदार

Sambhal में भड़काऊ बयानबाजी पर चार नेताओं को नोटिस, कोर्ट में 3 अक्टूबर को पेशी