PM Modi Cabinet Meeting| ऑपरेशन सिंदूर के बाद आज पीएम मोदी करेंगे कैबिनेट बैठक, लिए जा सकते हैं कई बड़े फैसले

By रितिका कमठान | Jun 04, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में मंत्रिपरिषद की बैठक का आयोजन बुधवार चार जून को किया जाना है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद ये पहली बार है जब मोदी कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। मोदी मंत्रीपरिषद की बैठक शाम पांच बजे होगी। यह बैठक सुषमा स्वराज भवन में आयोजित होनी है जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस बैठक में केंद्र सरकार के सभी मंत्रियों को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके बाद बैठक में कई बड़े फैसले भी लिए जा सकते हैं। 

ऐसे में सभी मंत्रालय ने अपनी अपनी उपलब्धियां सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को बतानी शुरू कर दी हैं। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय सभी मंत्रालयों की उपलब्धियां को संयुक्त रूप से एक बुकलेट की शक्ल में पेश करेगा। मंत्रालयों को सोशल मीडिया के जरिए भी अपनी उपलब्धियां साझा करने के लिए कहा गया है। इस दौरान ही बताया जाएगा कि पीछले 11 वर्ष के दौरान देश की तस्वीर कितनी बदली है। इसे दर्शाने के लिए यूपीए सरकार और एनडीए सरकार की तुलना भी की जाएगी।

प्रमुख खबरें

Nitin Gadkari के अब काम नहीं कर सकता Statement पर Office की सफाई, Politics से लेना-देना नहीं

Rahul Dravid को Team India से उम्मीद, बोले- WTC Final की राह कठिन, काबिलियत पर भरोसा!

IMF के पूर्व ED सुब्रमण्यम का विजन: एआई और Emerging Technologies बनाएंगे India को ग्लोबल पावरहाउस

CM Yogi का Gen Z कनेक्शन, नियुक्ति पत्र बांटने के बाद युवाओं के साथ ली सेल्फी