पहले काम, फिर बात...भूकंप से एक हजार मौतें झेल रहे म्यांमार के जनरल को PM मोदी ने घुमाया फोन, हादसे पर जताई संवेदना

By अभिनय आकाश | Mar 29, 2025

म्यांमार में भूकंप की वजह से हालात भयावह हो गए हैं. पीएम मोदी ने म्यांमार के सेना प्रमुख से फोन पर बात कर संवेदनाएं जताई हैं। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि एक करीबी मित्र और पड़ोसी के रूप में भारत इस कठिन समय में म्यांमार के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है। ऑपरेशन ब्रह्मा के तहत आपदा राहत सामग्री, मानवीय सहायता, खोज और बचाव दल को प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से भेजा जा रहा है। म्यांमार में आए विनाशकारी भूकंप के बाद भारत ने शनिवार को 'ऑपरेशन ब्रह्मा' शुरू किया। देश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत ने म्यांमार के लोगों के लिए तत्काल मानवीय सहायता की पहली खेप भेजी है। सी-130 विमान कंबल, तिरपाल, स्वच्छता किट, स्लीपिंग बैग, सोलर लैंप, भोजन के पैकेट और रसोई सेट ले जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: भूकंप से ढही बड़ी मस्जिद, मारे गए कई नमाजी, भारत ने किया बड़ा ऐलान

कल की घटना से बचे हुए लोगों द्वारा बताई गई भयावह कहानियों के अनुसार तबाही के भयावह विवरण सामने आ रहे हैं। म्यांमार के एक जीवित बचे व्यक्ति ने बीबीसी को बताया कि भूकंप के बाद उसे मलबे से कैसे निकाला गया, जबकि वह शौचालय में था। जब वह और अन्य लोग दूसरी इमारत में शरण लेने के लिए भागे, तो एक और भूकंप आया, जिससे वह इमारत भी ढह गई। उन्होंने कहा कि उनकी दादी, चाची और चाचा अभी भी लापता हैं, उन्होंने कहा कि उनके बचने की संभावना शून्य है।

प्रमुख खबरें

OpenAI और Google समेत दिग्गज टेक कंपनियों पर AI विकास की गति धीमी करने का मुकदमा

Caribbean Sea में संदिग्ध ड्रग बोट पर US Military का हमला, 4 लोगों की मौत

Ukraine के कब्जाए इलाकों में Russia ने कराया State Duma चुनाव, कीव ने बताया अवैध

Asian Games Teqball में चूकीं Quimcy Dsouza, एकल और मिश्रित युगल दोनों में कांस्य गंवाया