प्लास्टिक मुक्त समाज का PM मोदी ने किया आह्वान, कहा- समस्या समय के साथ गंभीर होती जा रही है

By अंकित सिंह | Sep 11, 2019

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मवेशियों में मुंह एवं खुरपका रोग तथा ब्रूसेलोसिस के उन्मूलन के लिए मथुरा में राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नए जनादेश के बाद कान्हा की नगरी में पहली बार आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इस बार भी पूरे उत्तर प्रदेश का पूरा आशीर्वाद मुझे और मेरे साथियों को प्राप्त हुआ है। देशहित में आपके इस निर्णय के लिए में ब्रजभूमि से आपके सामने शीश झुकाता हूं। उन्होंने कहा कि आप सभी के आदेश के अनुरूप बीते 100 दिन में हमने अभूतपूर्व काम करके दिखाया है। मुझे विश्वास है कि देश के विकास के लिए आपका ये समर्थन और आशीर्वाद हमें मिलता रहेगा। 

इसे भी पढ़ें: सौ दिन में उपलब्धियाँ अनेक, हर भारतीय की उम्मीदों पर खरे उतर रहे हैं मोदी

पीएम ने कहा कि प्लास्टिक से होने वाली समस्या समय के साथ गंभीर होती जा रही है। आप ब्रजवासी तो अच्छी तरह जानते है कैसे प्लास्टिक पशुओं की मौत का कारण बन रही है। इसी तरह नदियां, तालाबों में रहने वाले प्राणियों का वहां की मछलियों का प्लास्टिक को निगलने के बाद जिन्दा बचना मुश्किल हो जाता है। अब सिंगल यूज प्लास्टिक से हमें छुटकारा पाना ही होगा। हमें कोशिश करनी है कि 2 अक्टूबर तक अपने दफ्तरों, घरों और अपने आस पास के वातावरण को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त करना है। 

प्रमुख खबरें

Phuket-Delhi Flight Turbulence: सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल, MoCA ने निवर्तमान CEO Campbell Wilson को किया तलब

Sansad Diary: Rajya Sabha ने Tribunal Reforms Bill पास किया, Lok Sabha में Keralam Bill पर मुहर

सावन में शिव भक्ति का नया ट्रेंड, इन 4 Jhumka Designs के साथ अपने Ethnic Look को बनाएं और भी खास

भागवत की नजरों में जेन-जी आंदोलन का दृष्टिकोण