Train to Kashmir: 6 जून को कश्मीर के लिए वंदे भारत को हरी झंडी दिखा सकते हैं PM Modi, कटरा में रैली को करेंगे संबोधित

By अंकित सिंह | Jun 02, 2025

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संभवतः जून के पहले सप्ताह में श्री माता वैष्णो देवी जी मंदिर के आधार शिविर, पवित्र शहर कटरा से कश्मीर के लिए ट्रेन सेवाओं का उद्घाटन करेंगे, जिसके बाद कटरा और बारामूला के बीच वंदे भारत ट्रेन चलना शुरू हो जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर के लिए ट्रेन सेवा शुरू करने की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है और प्रधानमंत्री 6 जून को घाटी के लिए पहली ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं। ट्रेन सेवा का शुभारंभ 19 अप्रैल को होना था, लेकिन उस दिन खराब मौसम की भविष्यवाणी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया। 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: Canada की नई सरकार पर भी हावी हैं खालिस्तानी, G7 Summit के लिए Modi को नहीं भेजा गया निमंत्रण

कटरा से ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाने से पहले मोदी चेनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेल पुल और रियासी जिले में रेलवे ट्रैक पर बने पहले केबल स्टे ब्रिज का दौरा कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, शुरुआत में ट्रेन कटरा से बारामुल्ला तक चलेगी। हालांकि, प्लेटफॉर्म की संख्या बढ़ाने सहित जम्मू रेलवे स्टेशन पर विस्तार कार्य पूरा होने के बाद, घाटी के लिए ट्रेन जम्मू से परिचालन शुरू करेगी, जो संभवतः अगस्त-सितंबर में शुरू होगी। फिलहाल दिल्ली या किसी अन्य हिस्से से कश्मीर के लिए कोई सीधी ट्रेन नहीं होगी। यात्रियों को कटरा में उतरना होगा और ट्रेन बदलनी होगी। बाद में यही प्रक्रिया जम्मू में भी अपनाई जाएगी।

प्रमुख खबरें

Saharanpur में आवारा कुत्तों ने 12 वर्षीय बच्चे को नोंचकर मार डाला, एक अन्य घायल

US Dollar की मजबूती से गिरा Rupee, 11 पैसे टूटकर 95.73 पर बंद

विद्या भारती का राष्ट्रव्यापी अभियान, 25 सितंबर को 25 हजार जगहों पर होगा Vande Mataram का सामूहिक गायन

Varshini Venkat: चेन्नई में टीवी अभिनेत्री कारोबारी से 5.5 लाख रुपये ऐंठने के आरोप में गिरफ्तार