आज शाम BJP मुख्यालय जा सकते हैं पीएम मोदी, महाराष्ट्र में NDA तो झारखंड में INDIA गठबंधन आगे

By अंकित सिंह | Nov 23, 2024

रुझानों के अनुसार, भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने लोकसभा चुनाव में राज्य में अपने निराशाजनक प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए महाराष्ट्र में भारी बढ़त बना ली है। दूसरी ओर, झारखंड में सत्तारूढ़ झामुमो-कांग्रेस गठबंधन ने एग्जिट पोल के अनुमानों को खारिज कर दिया और आधे का आंकड़ा पार कर लिया। महाराष्ट्र में बीजेपी के नेतृत्व वाली महायुति जबरदस्त बढ़त बना चुकी है। खुद भाजपा 125 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है। हालांकि भाजपा के लिए झारखंड से अच्छी खबर नहीं है।

इसे भी पढ़ें: Maharashtra और Jharkhand के शुरूआती रुझानों में NDA को बढ़त, भाजपा का दिख रहा दम

महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव नतीजों पर भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि हम झारखंड और महाराष्ट्र दोनों जगह जीतेंगे। इसका कारण INDI गठबंधन द्वारा सांप्रदायिकता फैलाने की कोशिश है जिसे जनता ने नकार दिया है। भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कि जब कोई भी हारता है तो वो अपनी हार के लिए कोई न कोई बहाना बनाना शुरू कर देता है। कभी EVM को बहाना बनाना तो कभी 'बटेंगे तो कटेंगे' को सांप्रदायिक बताना। महाराष्ट्र में आज पीएम मोदी के नेतृत्व में NDA की सरकार प्रचंड बहुमत से बनने जा रही है। 

प्रमुख खबरें

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर Ashok Gehlot ने BJP पर साधा निशाना

असम चुनाव में EVM की विश्वसनीयता पर PIL की स्वीकार्यता पर Gauhati HC में सुनवाई

RSS Chief Mohan Bhagwat बोले: भेदभाव न करना ही भारत की धर्मनिरपेक्षता की असली परंपरा

बाढ़ पीड़ितों की अनदेखी कर BJP मना रही PM Modi का जन्मदिन, Akhilesh Yadav ने साधा निशाना