Raksha Bandhan 2024: पीएम मोदी ने दिल्ली में स्कूली बच्चों के साथ मनाया रक्षाबंधन, दी शुभकामनाएं

By अंकित सिंह | Aug 19, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दिल्ली के विभिन्न स्कूलों के छात्रों के साथ रक्षा बंधन मनाया। समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में, पीएम मोदी को बच्चों के साथ बातचीत करते हुए देखा जा सकता है, जबकि वे उनकी कलाई पर राखी बांध रहे हैं। वीडियो में, जब पीएम मोदी कक्षा में दाखिल हुए और उन्हें पवित्र धागा बांधा तो स्कूली बच्चे मुस्कुराते हुए उनका स्वागत करते नजर आए। जैसे ही छात्र राखी बांधने के लिए आगे बढ़े, प्रधानमंत्री मोदी ने स्नेह भरी मुस्कान के साथ उनका स्वागत किया और उनके नाम और कक्षाएं पूछीं।

इसे भी पढ़ें: जानें रक्षाबंधन पर भद्रा का असर है या नहीं, पहले किसे राखी बांधे

अमित शाह ने एक्स पर लिखा कि समस्त देशवासियों को ‘रक्षाबंधन’ के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ। भाई-बहन के अटूट प्रेम व स्नेह के इस पर्व पर सभी के सुख व समृद्धि की प्रार्थना करता हूँ। जेपी नड्डा ने लिखा कि समस्त देशवासियों को ‘रक्षाबंधन’ के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ। भाई-बहन के अटूट प्रेम व स्नेह के इस पर्व पर सभी के सुख व समृद्धि की प्रार्थना करता हूँ। जेपी नड्डा ने लिखा कि भाई-बहन के अटूट स्नेह व विश्वास के पावन पर्व रक्षाबंधन की समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देता हूँ। ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ, कि हमारी पावन संस्कृति का यह उत्सव सभी के जीवन को सुख-सौभाग्य व समृद्धि से परिपूर्ण रखे।

प्रमुख खबरें

UP के Banda में कुएं की जहरीली गैस से दो किसानों की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Bengaluru Airport से Domestic Travel होगा सस्ता, UDF Charges में बड़ी कटौती को मिली मंजूरी

Myanmar Airstrike: बौद्ध मठ पर सेना के हमले में 14 लोगों की मौत, 20 घायल

Odisha Flood: प्रमुख नदियों का जलस्तर घटने से राहत, IMD ने भारी बारिश का जताया अनुमान