PM मोदी ने की अयोध्या की विकास योजना की समीक्षा, योगी आदित्यनाथ भी रहे मौजूद

By अनुराग गुप्ता | Jun 26, 2021

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ अयोध्या की विकास योजना की समीक्षा की।समीक्षा बैठक में लाइव प्रेजेंटेशन के जरिए प्रधानमंत्री को अयोध्या में हुए विकास कार्यों से अवगत कराया गया। इस दौरान कई अधिकारी भी मौजूद रहे।  समाचार एजेंसी एएनआई ने अयोध्या समीक्षा बैठक की कुछ तस्वीरें साझा की है। 

अयोध्या में उत्तर प्रदेश सरकार बस अड्डे का विस्तार करेगी और इसे अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करेगी जो नौ एकड़ क्षेत्र में होगा तथा इसकी लागत करीब 400 करोड़ रुपये आएगी। योगी सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने बताया था कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है और वहां दूर-दूर से श्रद्धालु आएंगे। ऐसे में बस स्टेशन के क्षमता विस्तार एवं निर्माण कार्य के लिए अनुमति प्रदान की गई है।

प्रमुख खबरें

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की कोशिश, 150 लोग हिरासत में

Muzaffarnagar में 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, Principal मोहित सिंघल पर POCSO एक्ट

Muthanga case में हिरासत में प्रताड़ित शिक्षक को 12.5 लाख रुपये मुआवजा देगी Kerala सरकार

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक