'PM Modi ने राजनीति की संस्कृति बदल दी', कांग्रेस पर हमला करते हुए नड्डा बोले- राजस्थान को किया जा रहा बदनाम

By अंकित सिंह | Oct 04, 2023

राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा अपनी पूरी ताकत लगा रही है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नेड्डा आज जयपुर में 'सुझाव आपका, संकल्प हमारा' अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान नड्डा ने कहा कि 'सुझाव आपका, संकल्प हमारा' अभियान के अंतर्गत 15 दिन में 200 विधानसभाओं में जाना है। वहां लोगों से संपर्क करना और लाखों कार्यकर्ताओं के माध्यम से राजस्थान को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ हमें चलना है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने तय किया है कि किसी का भी सुझाव हम न छोड़ें। मुझे विश्वास है कि ये कार्यक्रम सफल होगा और अपना राजस्थान आपके सुझाव से एक मजबूत और विकसित राज्य बनेगा। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि भाजपा जब कोई संकल्प पत्र निकालती है, तो वह केवल राजनीतिक दस्तावेज ही नहीं होता बल्कि वह हमारा आगे कार्य करने का लक्ष्य होता है।

इसे भी पढ़ें: Rajasthan History: 5 हजार साल से भी ज्यादा पुराना है राजस्थान का इतिहास, जानिए प्रदेश के रोचक फैक्ट्स

अपने तंज में नड्डा ने कहा कि 5 साल तक तो राजस्थान सरकार में खींचातानी चलती रही। इन्होंने विधायकों को अपनी तरफ खींचने के लिए दे दी थी हर तरह की छूट, जिससे उन्होंने मचाई यहां हर तरह की लूट। यहां पिछले 6 महीने में 3 हजार से ज्यादा रेप के मामले सामने आए। अशोक गहलोत राजस्थान को बदनाम करने का काम कर रहे हैं। NCRB के आंकड़ों के अनुसार, बलात्कार के मामलों में राजस्थान पहले स्थान पर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने राजनीति की संस्कृति बदल दी। लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी ने राज किया, वे राज कैसा था? वायदे करो, बेवफा हो जाओ, भूल जाओ और फिर नए वायदे लेकर अगले चुनाव में खड़े हो जाओ... मोदी जी ने संस्कृति को बदला और रिपोर्ट कार्ड की राजनीति शुरू की, जो कहा है वो करेंगे। जो करेंगे उसको आगे बढ़ाएंगे। अब ऐसी संस्कृति आ गई कि जो कहा था वो किया है, जो नहीं कहा था वे भी करके दिया है।

प्रमुख खबरें

फरीदाबाद में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हंगामा! इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में दो महिला नेता आपस में भिड़ीं, मारे थप्पड़

बजरंग दल के 42 साल पूरे, VHP प्रवक्ता Vinod Bansal बोले- सेवा और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध

UP में GBC-5 की तैयारी, 7.55 लाख करोड़ के निवेश प्रोजेक्ट्स तैयार

Supreme Court का SIR पर फैसला अलोकतांत्रिक, पूर्व न्यायाधीश V Gopala Gowda ने रद्द करने की मांग उठाई