144 ट्रेनी IPS से PM मोदी का संवाद, पुलिस सेवा से बेहतर एथलीट निकालने के लिए मांगे सुझाव

By अभिनय आकाश | Jul 31, 2021

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी के प्रशिक्षुओं से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संवाद किया। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय भी उपस्थित रहें। पीएम मोदी ने प्रशिक्षुओं अधिकारी रोहन जगदीश से संवाद करते हुए कहा कि हम अक्सर पुलिस अकादमी में मुश्किल फिजीकल ट्रेनिंग के बारे में सुना करते हैं। फिटनेस और प्रोफेशनलिज्म हमारे पुलिस की एक बहुत बड़ी जरूरत है। आज जैसे युवा इन रिफॉर्म्स को और आसानी से पुलिस सिस्टम में लागू कर सकते हैं। पुलिस अपनी फोर्स में फिटनेस को प्रमोट करेगी तो समाज में भी युवा फिट रहने के लिए प्रेरित होंगे। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि मुझे बताया गया है कि आप अच्छे तैराक हैं और अकादमी के पुराने सारे रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं। जाहिर है आप आजकल ओलंपिक में भारत के खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन को भी बराबर फॉलो कर रहे होंगे। आने वाले समय में पुलिस सेवा से बेहतर एथलीट निकालने के लिए भी पीएम मोदी ने सुझाव भी मांगे। 

इसे भी पढ़ें: संसद में गतिरोध जारी, अगले सप्ताह कई महत्वपूर्ण विधेयक लाएगी सरकार, जानिए उनके बारे में

बता दें कि सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, अखिल भारतीय सिविल सेवा परीक्षा के आधार पर चुने गये भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान करता है। भारतीय पुलिस सेवा में अधिकारियों का चयन प्रत्येक वर्ष संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित ‘सिविल सेवा परीक्षा’ के माध्यम से होता है। सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी हैदराबाद में है।

प्रमुख खबरें

Balochistan के Panjgur और Gwadar समेत कई इलाकों में मिले 15 शव, शरीर पर टॉर्चर के निशान

Best Kajal Brands: 150 रुपये से कम में मिलेंगे ये बेस्ट Smudge Proof Kajal, Maybelline और Nykaa भी लिस्ट में

Donald Trump ने रद्द किए पत्रकारों के प्रेस क्रेडेंशियल, CNN और Politico पहुंचे कोर्ट

Jodhpur-Jaisalmer छोड़िए! राजस्थान के इस जगह पर कम खर्च में मिलेगी Night Jungle Safari