प्रधानमंत्री मोदी ने डीपीआईआईटी के सचिव महापात्र के निधन पर शोक जताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 19, 2021

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) के सचिव गुरुप्रसाद महापात्र के निधन पर शनिवार को शोक प्रकट किया और कहा कि उन्हें प्रशासनिक मुद्दों की गहरी समझ थी। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘डीपीआईआईटी के सचिव गुरुप्रसाद महापात्र के निधन से दु:खी हूं। मैंने उनके साथ गुजरात और केंद्र में काम किया है।’’

इसे भी पढ़ें: पाक के अब्दुल खालिक को हराकर मिल्खा सिंह को मिला था 'फ्लाइंग सिख' का नाम, पढ़िए दिलचस्प किस्सें

उन्हें अप्रैल में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था। वर्ष 2019 के अगस्त में डीपीआईआईटी के सचिव का कार्यभार संभालने से पहले गुजरात कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रहे महापात्र ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi ने युवाओं से की प्रदर्शन जारी रखने की अपील, कहा संविधान की करेंगे रक्षा

क्या आपको सिस्टम या नतीजों पर शक है? 124 पूर्व IAS, IPS अधिकारियों ने जारी किया ओपन लेटर

Ukraine के Zaporizhzhia में रूसी हवाई हमले, बच्चों समेत 12 नागरिकों की मौत

ये प्लेन के टुकड़े नहीं, इसे धमकी समझो, हूतियों ने पाक को दिखाया ट्रेलर