PM मोदी ने खेल पुरस्कारों से सम्मानित सभी खिलाड़ियों को दी बधाई, कहा- उनकी सफलता युवाओं को करेगी प्रेरित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 29, 2020

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वार्षिक राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों से सम्मानित सभी खिलाड़ियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और कहा कि उनकी ये सफलता उदीयमान खिलाड़ियों को प्रेरित करेंगी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘राष्ट्रीय खेल व साहसिक पुरस्कार 2020 के विजेता सभी प्रतिभावान खिलाड़ियों को बधाई। इन खिलाड़ियों से सीखने के लिए बहुत कुछ है। उनकी सफलता उदीयमान खिलाड़ियों को प्रेरित करती रहेंगी। सभी पुरस्कार विजेताओं को भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।’’ 

इसे भी पढ़ें: PM मोदी ने झांसी में रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि यूनिवर्सिटी का लोकार्पण किया

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने भी सभी पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा, ‘‘देश को आपकी उपलब्धियों पर गर्व है। भविष्य के लिए आप सभी को शुभकामनाएं।’’ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कोविड-19 महामारी के कारण शनिवार को ऑनलाइन आयोजित किये गये समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़यों को आज वार्षिक राष्ट्रीय खेल व साहसिक पुरस्कारों से सम्मानित किया। इस साल 74 खिलाड़ियों को राष्ट्रीय पुरस्कार के लिये चुना गया जिसमें पांच को खेल रत्न और 27 को अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया।

प्रमुख खबरें

पाकिस्तानी गेंदबाज को खरीदने पर घिरीं काव्या मारन, सनराइजर्स लीड्स टीम का X अकाउंट सस्पेंड

बादशाह को जज किया जा रहा है..., Tateeree गाने को लेकर चल रहे विवाद के बीच Rapper Santy Sharma ने सिंगर का बचाव किया

JEE Mains 2026: छात्रों के लिए आखिरी मौका, NTA ने फिर खोली Registration विंडो, आज ही करें Apply

तेल संकट के बीच PM मोदी ने चीन को दिया ऐसा ऑफर, चौंक गए ट्रंप