पीएम मोदी ने ममता को दी जीत की बधाई, कहा- हर संभव सहयोग जारी रहेगा

By अंकित सिंह | May 02, 2021

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ममता बनर्जी को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने अपने ट्विटर संदेश में कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता दीदी को तृणमूल कांग्रेस की जीत पर बधाई। उन्होंने आगे कहा कि केंद्र लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए और कोरोना वायरस महामारी को दूर करने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार को हर संभव सहयोग देना जारी रखेगा। प्रधानमंत्री ने एक और ट्वीट में कहा कि मैं पश्चिम बंगाल की अपनी बहनों और भाइयों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने हमारी पार्टी को आशीर्वाद दिया है। उन्होंने कहा कि पहले की तुलना में पश्चिम बंगाल में भाजपा की उपस्थिति काफी बढ़ी है। भाजपा जनता की सेवा करती रहेगी। मैं चुनाव में उनके उत्साही प्रयास के लिए प्रत्येक और हर कार्यकर्ता की सराहना करता हूं। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में  292 सीटों पर आए रुझानों में तृणमूल कांग्रेस 215 सीटों पर आगे चल रही है जबकि भाजपा के खाते में 76 सीटें हैं। 

प्रमुख खबरें

अमेरिका और ईरान के बीच फिर भड़का टकराव: अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान ने दागीं मिसाइलें और ड्रोन

बदला लेने की सोचना भी मत...पहले ईरान पर मिसाइल बरसाया, फिर इस अंदाज में ट्रंप ने धमकाया

Breaking News: “सबसे बड़ा हमला अभी बाकी है”, Trump की चेतावनी

गुरुग्राम में एप्पल कस्टमर केयर बनकर अमेरिकी नागरिकों को ठगने वाले 11 गिरफ्तार