प्रधानमंत्री मोदी ने पैरालंपिक में सिल्वर मेडल पर आईएएस अधिकारी सुहास को बधाई दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 05, 2021

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को आईएएस अधिकारी सुहास यथिराज को पैरालंपिक खेलों में रजत पदक जीतने के लिये बधाई दी। प्रधानमंत्री ने सुहास को खेल और सेवा का अद्भुत संगम बताया जिन्होंने पूरे देश को अपने खेल से प्रभावित किया। यथिराज रविवार को तोक्यो पैरालंपिक की पुरूष एकल एसएल4 क्लास बैडमिंटन स्पर्धा के फाइनल में शीर्ष वरीय फ्रांस के लुकास माजूर से करीबी मुकाबले में हार गये जिससे उन्होंने रजत पदक से अपना अभियान समाप्त किया। नोएडा के जिलाधिकारी 38 वर्षीय यथिराज दो बार के विश्व चैम्पियन माजूर से 62 मिनट तक चले फाइनल में 21-15 17-21 15-21 से हार गये।

इसे भी पढ़ें: ‘बीट कांस्टेबल’ सबसे अहम व्यक्ति है जो लोकतंत्र को सफल बनाता है: अमित शाह

कर्नाटक के यथिराज के टखनों में विकार है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट में लिखा, सेवा और खेल का अद्भुत संगम। सुहास यथिराज ने अपने असाधारण खेल की बदौलत पूरे देश को खुश कर दिया। बैडमिंटन में रजत पदक जीतने पर उन्हें बधाई। भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिये उन्हें शुभकामनायें।

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana