PM मोदी ने एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस को दी बधाई, बोले- विश्वास है महाराष्ट्र का विकास पथ होगा और मजबूत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 30, 2022

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले शिवसेना के बागी गुट के नेता एकनाथ शिंदे को बधाई दी और उन्हें जमीनी नेता बताते हुए उम्मीद जताई कि वह राज्य को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में काम करेंगे। मोदी ने शिंदे मंत्रिमंडल के सदस्य के रूप में शपथ लेने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस को भी बधाई दी और उन्हें भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर मैं एकनाथ शिंदे को बधाई देता हूं। वह जमीन से जुड़े नेता हैं, जिनके पास लंबा राजनीतिक, विधायी और प्रशासनिक अनुभव है। मुझे विश्वास है कि वह महाराष्ट्र को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में काम करेंगे।’’ 

प्रमुख खबरें

Maharashtra: सूखा राहत पैकेज को नाकाफी बता Congress ने Latur और Nanded में किया विरोध

Pitru Paksha 2026: पितरों के आशीर्वाद के लिए दक्षिण दिशा में करें श्राद्ध, कुशा और काले तिल का प्रयोग अनिवार्य

CEC ज्ञानेश कुमार के दिल्ली आवास के बाहर Youth Congress का लाठियों के साथ प्रदर्शन

Odisha Flood: 13 जिलों में नदियां उफान पर, 70 हजार से अधिक लोग राहत शिविरों में भेजे गए