प्रधानमंत्री मोदी ने सिक्किम के लोगों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 16, 2025

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को सिक्किम के राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर वहां के लोगों को शुभकामनाएं दीं और विभिन्न क्षेत्रों में राज्य में हुई प्रगति की सराहना की।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, सिक्किम के लोगों को उनके राज्य दिवस पर हार्दिक बधाई! इस वर्ष यह अवसर और भी विशेष है, क्योंकि हम सिक्किम के राज्य बनने की 50वीं वर्षगांठ मना रहे हैं!

उन्होंने कहा, सिक्किम की पहचान उसकी शांत प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और मेहनती लोगों से होती है। उसने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। मेरी कामना है कि इस सुंदर राज्य के लोग निरंतर समृद्ध होते रहें।

प्रमुख खबरें

Hyundai Cars खरीदना 1 दिसंबर से होगा महंगा, कीमतों में 8000 रुपये तक का इजाफा

मंगलुरु में Cyber Fraud: विदेशी गिफ्ट और डॉलर का झांसा देकर महिला से 8.5 लाख रुपये ठगे

Vijay Kumar Sinha का ऐलान, बागवानी पर 1 लाख और Dragon Fruit पर 2 लाख रुपये का अनुदान

Kamala Saryu Express: 400 भारतीय श्रद्धालुओं को लेकर पहली बार जनकपुर धाम पहुंची ट्रेन