West Bengal के 'राजभवन' में खलबली! राज्यपाल C.V. Ananda Bose का इस्तीफा, कांग्रेस ने उठाए सवाल

By रेनू तिवारी | Mar 06, 2026

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों की दहलीज पर खड़े राज्य में एक बड़े राजनीतिक उलटफेर ने हलचल मचा दी है। राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने बृहस्पतिवार को अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस अप्रत्याशित घटनाक्रम पर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने कड़ी हैरानी जताई है और केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए इसे 'अलोकतांत्रिक कार्यशैली' का हिस्सा बताया है।

इसे भी पढ़ें: लाइन पर आ रहा है अमेरिका! भारत के साथ खराब हुए रिश्तों पर लगा रहा है 'तेल' का मरहम, रूस बना 'बाम'

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘पहले जगदीप धनखड़ को 21 जुलाई 2025 को भारत के उपराष्ट्रपति पद से अचानक हटा दिया गया। कोलकाता के लोक भवन में उनके उत्तराधिकारी सी.वी. आनंद बोस के साथ आज ऐसा ही व्यवहार किया गया। आखिर ये हो क्या रहा है?’’ रमेश ने एक अन्य पोस्ट में कहा, ‘‘आर एन रवि, मोदी की ‘व्यवस्था’ का अभिन्न अंग हैं।

हालांकि, उनकी कार्यशैली के कारण उन्हें नगालैंड से हटना पड़ा था।’’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘वह (रवि) तमिलनाडु भेजे गए, जहां उन्होंने घोर बदनामी बटोरी। अब उन्हें पश्चिम बंगाल भेज दिया गया है, जहां वह निश्चित रूप से रूकावटें पैदा करेंगे।

प्रमुख खबरें

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान को भारत आने का निमंत्रण, विदेश मंत्री ने कहा- सरकार कर रही विचार

मिस्र के बंदरगाह पर ड्रोन हमले के बाद प्राकृतिक गैस ले जा रहे दो जहाजों में लगी आग

हैदराबाद में महिला सह-प्रशिक्षु का यौन उत्पीड़न करने के आरोपी प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ओडिशा के उत्तर जिलों में बाढ़ का कहर, तीन लोगों की मौत और पांच लाख से अधिक लोग प्रभावित