By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 06, 2022
नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम की रिकॉर्ड में इजाफा करने वाली पांचवीं विश्व कप खिताबी जीत की रविवार को सराहना करते हुए कहा कि शीर्ष स्तर पर उनका शानदार प्रदर्शन दर्शाता है कि भारतीय क्रिकेट का भविष्य सुरक्षित हाथों में है। भारत ने टूर्नामेंट में दबदबा बनाते हुए शनिवार को एंटीगा के नॉर्थ साउंड में हुए फाइनल में इंग्लैंड को चार विकेट से हराकर पांचवीं बार खिताब जीता।