Puri में PM Modi ने रोड शो कर Sambit Patra के पक्ष में बनाया माहौल, Cuttack में जनसभा को किया संबोधित

By Prabhasakshi News Desk | May 21, 2024

लोकसभा और उड़ीसा में विधानसभा चुनावों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुरी पहुंचे। जहां उन्होंने भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने के बाद पुरी से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार संबित पात्रा के समर्थन में भव्य रोड शो किया। इस दौरान विधानसभा के उम्मीदवार भी उनके साथ रहे। रोड शो में उमड़ी भीड़ से स्पष्ट तौर पर कहा जा सकता है कि उड़ीसा में अब कमल खिल सकता है। रोड शो के बाद रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने उड़ीसा के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण की तारीख भी 10 जून निश्चित कर दी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उड़ीसा भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाकर इतिहास रचने जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य और केंद्र दोनों जगहों पर एक साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार शपथ लेगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों को विकास देने की जगह नवीन पटनायक ने लैंड माफिया, सैंड माफिया और माइनिंग माफिया दिए हैं। प्रधानमंत्री ने बताया की राज्य में बेरोजगारी के चलते गुजरात की हर गली और ब्लॉक में उड़ीसा के लोग रोजी-रोटी कमाने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार आने के बाद राज्य के बजट में तीन गुना की वृद्धि केंद्र सरकार की ओर से की गई है। मोदी ने आरोप लगाया कि राज्य की बीजेडी सरकार लोगों को मूलभूत सुविधाएं जैसे-सड़क, बिजली, पानी और शिक्षा देने में भी नाकाम रही है क्योंकि विकास के लिए भेजा गया पैसा भ्रष्टाचारियों के हाथों में जा रहा है। निवेश के लिए उचित माहौल न बनने के लिए भी सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में राज्य से युवाओं का पलायन हो रहा है। 

उड़ीसा को पिछले 10 सालों में मिले विभिन्न संस्थाओं का भी प्रधानमंत्री ने रैली के दौरान जिक्र किया। उन्होंने राज्य के लोगों को आश्वासन दिया कि बीजेपी की सरकार बनने के बाद उड़ीसा में रुके हुए विकास कामों में कई गुना तेज वृद्धि होगी। मोदी ने बताया कि तीनों ओर से नदियों से घिरे होने के बावजूद भी कटक के लोगों को पीने का साफ पानी नहीं मिल रहा है। उन्होंने दावा किया कि सरकार बनने के बाद राज्य में बिजली मुफ्त दी जाएगी। रैली में पीएम ने लखपति दीदी बनाने के संकल्प को भी दोहराया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विकास और विरासत ही भारतीय जनता पार्टी का एजेंडा है। जगरनाथ रत्न भंडार की चोरी हुई चाबी का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने नवीन पटनायक की सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

प्रमुख खबरें

Travel Tips: बादलों के ऊपर बसा Zuluk गांव, Thambi View Point से दिखती है Kanchenjunga की दिव्य चोटियां

P. Chidambaram का Rijiju पर पलटवार, पूछा- PM Modi ने विपक्ष को नहीं तो किसे कहा Dimagi Naxal?

NEET Protest: Supreme Court का बड़ा निर्देश, महिला प्रदर्शनकारियों के यौन उत्पीड़न को मिले Priority

Abhishek Banerjee Bank Account Case: कलकत्ता हाई कोर्ट ने याचिका का निपटारा किया, KYC के बाद बहाल हुआ बैंक खाता