PM Modi ने Hubballi में दुनिया के सबसे लंबे रेलवे प्लेटफॉर्म को राष्ट्र को समर्पित किया, Guinness World Record से मिल चुकी है मान्यता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 12, 2023

धारवाड़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को यहां श्री सिद्धारूढ़ा स्वामीजी हुब्बल्लि स्टेशन पर “दुनिया का सबसे लंबा रेलवे प्लेटफॉर्म” राष्ट्र को समर्पित किया। अधिकारियों ने कहा कि इस उपलब्धि को हाल ही में ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ द्वारा मान्यता दी गई है। उन्होंने कहा कि 1,507 मीटर लंबा प्लेटफॉर्म लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। मोदी ने यहां एक कार्यक्रम में क्षेत्र में संपर्क बढ़ाने के लिए होसपेटे-हुब्बल्लि-तिनाईघाट खंड के विद्युतीकरण और उन्नत होसपेटे स्टेशन को भी राष्ट्र को समर्पित किया।

मोदी ने जयदेव अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र की भी आधारशिला रखी। इसे 250 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जाएगा। इसके अलावा क्षेत्र में जल आपूर्ति को और बढ़ाने के लिए, प्रधानमंत्री ने धारवाड़ बहु ग्राम जलापूर्ति योजना की आधारशिला रखी जिसे 1,040 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया जाएगा। उन्होंने तकरीबन 150 करोड़ रुपये की लागत से विकसित होने वाली तुप्पारीहल्ला बाढ़ क्षति नियंत्रण परियोजना की आधारशिला भी रखी। परियोजना का मकसद बाढ़ से होने वाले नुकसान को कम करना है।

प्रमुख खबरें

Allahabad HC ने UP के 4 वरिष्ठ IAS अधिकारियों पर तय किए अवमानना आरोप

यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच Delhi Police ACP Vivek Bhagat नहीं संभालेंगे ADCP का कार्यभार

Nizamabad में चाय दुकानदार ने पुलिस थाने में लगाई आग, Bheemgal में प्रदर्शन

Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी