प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के गृह जिले कलबुर्गी में रोड शो किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 03, 2023

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को उत्तरी कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के गृह जिले कलबुर्गी में एक बड़ा रोड शो किया। खरगे द्वारा मोदी की तुलना एक “जहरीले सांप” से करने और उनके विधायक-पुत्र और पूर्व मंत्री प्रियंक खरगे केउन्हें ‘नालायक’ करार देने के कुछ दिन बाद प्रधानमंत्री का यह रोडशो हुआ है। ‘मोदी-मोदी’ के नारों और 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री के नए नारे ‘ई बैरिया निर्धारा, बहुमतदा भाजपा सरकारा’ के बीच रोड शो कलबुर्गी शहर की प्रमुख सड़कों से होकर गुजरा। एक सजे-धजे खुले वाहन में सवार मोदी ने भाजपा की भगवा टोपी पहन रखे थी और अपने गले में पीली शॉल लपेट रखी थी।

सिंधनूर में एक जनसभा को संबोधित करने के बाद जब प्रधानमंत्री अपने हेलीकॉप्टर से रवाना हो गए तो उनके साथ चल रहे एक अन्य हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरने का प्रयास किया लेकिन कीचड़ में फंस गया। इससे पहले दिन में, कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार के हेलीकॉप्टर को एचएएल हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी, जब एक चील कॉकपिट के कांच से टकरा गई। पक्षी की टक्कर से हेलीकॉप्टर शीशा क्षतिग्रस्त हो गया लेकिन शिवकुमार, चालक दल और वाहन में मौजूद एक कन्नड़ समाचार चैनल के एक पत्रकार सहित अन्य लोग सुरक्षित थे।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है