किसानों से एक साल तक PM मोदी ने नहीं की बात, राहुल बोले- गलती मानने के बाद भी नहीं दिया मुआवजा

By अनुराग गुप्ता | Feb 14, 2022

होशियारपुर। पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक घमासान मचा हुआ है। इसी बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को होशियारपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्षियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंजाब का चुनाव कोई मामुली चुनाव नहीं है बल्कि इसमें आपको नई सरकार चुननी है। हमने कुछ वक्त पहले आपको एक नया मुख्यमंत्री दिया। 

इसे भी पढ़ें: PM की सुरक्षा पर नहीं हो राजनीति, केजरीवाल बोले- एक-दूसरे को हराने में लगी है कांग्रेस 

उन्होंने कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी गरीब घर के बेटे हैं और वो गरीबी को गहराई से समझते हैं। चन्नी जब सरकार चलाएंगे तो अरबपतियों की नहीं बल्कि गरीबों की, छोटे व्यापारियों इत्यादि की सरकार चलाएंगे। देश के हर एक प्रदेश में बेरोजगारी फैल रही है। क्योंकि नरेंद्र मोदी सरकार ने छोटे व्यापारियों, किसानों पर आक्रमण किया। यह आक्रमण उस वक्त शुरू हुआ जब नरेंद्र मोदी जी ने नोटबंदी का ऐलान किया था।

कांग्रेस नेता ने कहा कि नोटबंदी के दौरान लगी लंबी कतारों में किसी ने अरबपतियों को देखा। उसमें छोटे व्यापारी, किसान, दुकानदार और आम लोग दिखाई दिए। सरकार ने छोटे व्यापारियों, दुकानदारों इत्यादि की जेब से पैसे निकालकर अरबपतियों की जेब में डाल दिया। प्रधानमंत्री कहते थे 15 लाख रुपए सभी के अकाउंट में डालूंगा ? 2 करोड़ युवाओं को रोजगार दूंगा, किसी को रोजगार मिल गया? आज नरेंद्र मोदी अपने भाषण में रोजगार की बात क्यों नहीं करते हैं?

राहुल गांधी ने कहा कि पंजाब में प्रधानमंत्री की मीटिंग है उसे आप लोग सुनिएगा, उसमें रोजगार, भ्रष्टाचार इसकी बात वो नहीं करेंगे। यहां पर बैठे किसी एक व्यक्ति को जीएसटी से फायदा हुआ। नहीं हुआ। फायदा सिर्फ 2-3 अरबपतियों को हुआ। इसके बाद नरेंद्र मोदी जी ने काला कानून लाया। जिसको लेकर पंजाब के किसान कोरोना के समय ठंड में भूखे एक साल तक खड़े रहे। 

इसे भी पढ़ें: TMC के लिए आगामी चुनाव में काम नहीं करना चाहते प्रशांत किशोर! ममता दीदी ने कहा- थैंक यू 

उन्होंने कहा कि किसानों के साथ कांग्रेस खड़ी रही। आप सभी ने देखा किसान बिल को लेकर भाजपा और शिअद ने क्या कुछ कहा। एक साल बाद नरेंद्र मोदी जी ने कहा कि गलती हो गई। एक साल के लिए किसानों के बात नहीं की। 700 किसान शहीद हुए, संसद में मैंने 2 मिनट किसानों के लिए मौन रखने की बात कही, वो भी यह नहीं कर पाए। गलती करने के बाद उन्होंने मुआवजा तक नहीं दिया, हमारी सरकार ने दिया।

प्रमुख खबरें

TRAI ने सैटेलाइट संचार नेटवर्क के लिए अलग लाइसेंस व्यवस्था की सिफारिश की

यूक्रेनी अभिनेता Armen Atayan को Mumbai Sessions Court से मिली जमानत

भारत के Renewable Energy क्षेत्र में 2030 तक 220 अरब डॉलर निवेश की उम्मीद, प्रल्हाद जोशी ने दी जानकारी

ब्राजील के U20 Football मैच में हिंसक झड़प, Referee ने दिखाए 51 Red Card