PM की सुरक्षा पर नहीं हो राजनीति, केजरीवाल बोले- एक-दूसरे को हराने में लगी है कांग्रेस

Arvind Kejriwal
प्रतिरूप फोटो

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चरणजीत सिंह चन्नी पर निशाना साधते हुए कहा कि वो सुबह से शाम तक सिर्फ मेरे को गालियां देते हैं और आज-कल तो वो रात में सो भी नहीं पा रहे हैं। उनके सपने में मैं भूत की तरह आता हूं और वो डर कर उठ जाते हैं।

चंडीगढ़। पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक घमासान मचा हुआ है। इसी बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कांग्रेस, भाजपा, शिअद पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस बार सभी को एकत्रित होकर इन तमाम पार्टियों को हराना है। वाहे गुरू ने इस बार एक मौका दिया ह। एक ईमानदार पार्टी आई है, जो एक ईमानदार सरकार बनाएगी। सभी के बच्चों का सवाल है। चुनाव के 3-4 दिन रह गए हैं, अब दारू और पैसा बटेगा। इस बार आप फिसल मत जाना। इस बार पंजाब बचाना है। 

इसे भी पढ़ें: भगवंत मान के समर्थन में केजरीवाल का रोड शो, विरोधियों पर करारा प्रहार, कहा- दोनों सीट से हार रहे हैं चन्नी, बीजेपी को आएंगी 5 सीटें 

केजरीवाल ने कहा कि 70 साल में भाजपाईयों को भाजपा ने, कांग्रेसियों को कांग्रेस ने, अकालीदल के लोगों को भी उनकी पार्टी ने क्या दिया ? किसी को कुछ नहीं मिला। इसी बीच केजरीवाल ने चरणजीत सिंह चन्नी पर निशाना साधते हुए कहा कि वो सुबह से शाम तक सिर्फ मेरे को गालियां देते हैं और आज-कल तो वो रात में सो भी नहीं पा रहे हैं। उनके सपने में मैं भूत की तरह आता हूं और वो डर कर उठ जाते हैं। जितने भी पंजाब को लूटने वाले लोग हैं उनके सपने में मैं आ रहा हूं। मुझे लगता है कि चन्नी साहब सो नहीं पा रहे हैं तभी वो बेतुके बयान दे रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: पैसा खाने वाले विधायकों और मंत्रियों को छोड़ेंगे नहीं, उनसे जेल में पिसवाएंगे चक्की: शिरोदा में बोले केजरीवाल 

वहीं केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले 5 साल में जो घटनाए घटी हैं उससे एक बड़ा प्रश्न उठ रहा है कि क्या कांग्रेस पंजाब के लोगों को सुरक्षा दे सकती है ? एक तरफ आम पंजाबी अपने आप असुरक्षित महसूस कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ बेअदबी के कई मामले हुए हैं। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक हुई। प्रधानमंत्री की सुरक्षा देश की सुरक्षा है उसमें राजनीति नहीं होनी चाहिए। ऐसे में दोनों तरफ से राजनीति हुई। आम आदमी पार्टी देश की सुरक्षा पर राजनीति नहीं करती है। उन्होंने कहा कि पूरी कांग्रेस पार्टी सर्कस बनी हुई है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़